फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Biz Updates Money markets will open at 2.30 pm instead of 9 am on Jan 22 says RBI Business News and Updates

Biz Updates: 22 जनवरी को मुद्रा बाजार दोपहर ढाई बजे से खुलेंगे, आरबीआई में 2000 के नोट भी नहीं बदले जाएंगे

Fri, 19 Jan 2024 08:36 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 19 Jan 2024 08:36 PM IST
सार

Biz Updates: आरबीआई के अनुसार 22 जनवरी को मुद्रा बाजार सुबह 9 बजे के बजाय दोपहर 2.30 बजे खुलेंगे। केंद्र सरकार ने अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए आधे दिन के अवकाश की घोषणा की है।

विज्ञापन
Biz Updates Money markets will open at 2.30 pm instead of 9 am on Jan 22 says RBI Business News and Updates
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स - फोटो : amarujala.com

विस्तार

सरकार की ओर से 22 जनवरी को आधे दिन का अवकाश घोषित करने के बाद शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक ने भी बड़ा एलान किया है। आरबीआई के अनुसार 22 जनवरी को मुद्रा बाजार सुबह 9 बजे के बजाय दोपहर 2.30 बजे खुलेंगे। केंद्र सरकार ने अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए आधे दिन के अवकाश की घोषणा की है।

विज्ञापन

22 जनवरी को बंद रहेगी 2,000 रुपये के नोट बदलने-जमा करने की सुविधा

अयोध्या में राम मंदिर की सर्वोच्च प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को रिजर्व बैंक के कार्यालयों में 2,000 रुपये के नोटों को बदलने और जमा करने की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने सोमवार को केंद्र सरकार के प्रतिष्ठानों को आधे दिन के लिए बंद करने का आदेश जारी किया था।    देश भर में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, बीमा कंपनियां, वित्तीय संस्थान और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (आरआरबी) 22 जनवरी को आधे दिन के लिए बंद रहेंगे।

विज्ञापन

23 जनवरी को फिर से शुरू की जाएगी नोट बदलने की सुविधा

केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा, "2000 रुपये के बैंक नोटों को बदलने/जमा करने की सुविधा सोमवार, 22 जनवरी, 2024 को भारतीय रिजर्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों में से कहीं भी उपलब्ध नहीं होगी।" यह सुविधा मंगलवार, 23 जनवरी, 2024 को फिर से शुरू होगी। पिछले साल 19 मई को आरबीआई ने 2,000 रुपये के नोट को चलन से हटाने की घोषणा की थी।"

विज्ञापन
विज्ञापन

19 मई 2023 को चलन से वापस लिए गए थे 2000 के नोट

प्रचलन में 2,000 रुपये के बैंक नोटों का कुल मूल्य, जो 19 मई, 2023 को कारोबार की समाप्ति पर 3.56 लाख करोड़ रुपये था (जब करेंसी नोटों को वापस लेने घोषणा की गई थी)। 29 दिसंबर, 2023 को बाजार में कारोबार की समाप्ति के बाद यह घटकर 9,330 करोड़ रुपये हो गया। 

नवंबर 2016 में 500 व 1000 रुपये के नोट बंद होने के बाद आए थे 2000 के नोट

19 मई, 2023 तक प्रचलन में मौजूद 2000 रुपये के नोटों का 97.38 प्रतिशत 29 दिसंबर, 2023 तक बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गया था। 2,000 रुपये के बैंक नोट नवंबर 2016 में 1,000 रुपये और 500 रुपये के बैंक नोटों के को चलन से बाहर करने के बाद लाए गए थे।  2,000 रुपये के बैंक नोट अब भी वैध मुद्रा बने हुए हैं।

शनिवार को खुला रहेगा शेयर बाजार: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स के अनुसार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने कहा है कि शनिवार को भी शेयर बाजार में पूरे दिन के लिए कारोबार होगा। बाजार सुबह 9 बजे बाजार खुलेगा और इसमें शाम 3.30 बजे तक कारोबार होगा। इसके बदले सोमवार को बाजार बंद रहेगा। सोमवार को अयोध्या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है। इससे पहले खबर आई थी शनिवार को बीएसई और एनएसई पर लाइव ट्रेडिंग सेशन चलेगा। इसमें नकद और वायदा कारोबार दोनों सेगमेंट में ट्रेडिंग होगी। शनिवार को सभी कैश और एफएंडओ शेयरों में 5% का सर्किट होगा। हालांकि, 2% सर्किट वाली कंपनियों के सर्किट में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। अब तक की जानकारी के अनुसार शनिवार को किए गए सौदों का निपटारा सोमवार को किया। दूसरी ओर बीएसई ने सूचना जारी कर कहा है कि सोमवार 22 जनवरी को बाजार में पूरे दिन कारोबार बंद रहेगा।

आईपीओ मामले में तीन मर्चेंट बैंकरों के खिलाफ होगी कार्रवाई : सेबी
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने शुक्रवार को कहा, तीन मर्चेंट बैंकरों के आईपीओ में सब्सक्रिप्शन को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने की गतिविधियों में शामिल होने का पता चला है। सेबी के पास इस बारे में आंकड़े और सबूत हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। ये टिप्पणियां आईपीओ के लिए आवेदनों की संख्या में भारी उछाल के बीच आई हैं। एक सम्मेलन में बुच ने कहा, सेबी को ऐसे मामलों की भी जानकारी मिली है, जहां कुछ निर्दोष लोगों के खातों का नियंत्रण लेकर शेयर बाजार में कारोबार होता है। ये वे लोग होते हैं, जो नहीं चाहते कि उन्होंने जो कारोबार किया, उसका पता किसी को चले।

विदेशी मुद्रा भंडार में 1.63 अरब डॉलर इजाफा
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 12 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 1.634 अरब डॉलर बढ़कर 618.937 अरब डॉलर पहुंच गया। इससे पिछले सप्ताह में भंडार 5.89 अरब डॉलर घट गया था। आरबीआई के शुक्रवार के आंकड़ों के मुताबिक, 12 जनवरी वाले सप्ताह में विदेशी मुद्रा संपत्ति1.859 अरब डॉलर बढ़कर 548.508 अरब डॉलर पहुंच गई। हालांकि, स्वर्ण भंडार 24.2 करोड़ डॉलर घट गया।



सब्सिडी खत्म होने से प्रभावित होगी ईवी बिक्री
एथर एनर्जी के सह-संस्थापक तरुण मेहता ने शुक्रवार को कहा, अप्रैल से ई-दोपहिया वाहनों की बिक्री पर सब्सिडी खत्म होने से कारोबार के एक-दो साल तक ठहर जाने की आशंका है। हालांकि, उद्योग अब पूरी तरह सब्सिडी पर निर्भर नहीं है। केंद्र ने पिछले साल जून में ई-दोपहिया वाहनों पर सब्सिडी राशि 15,000 रुपये प्रति किलोवॉट से घटाकर 10,000 रुपये प्रति किलोवॉट कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed