फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Biz Updates: Exports rises 1 pc to USD 38.45 bn in Dec Dharavi residents to get 350 sq ft flats says Adani

Biz Updates: देश का निर्यात 1% बढ़कर 38.45 अरब डॉलर, धारावी परियोजना के बारे में अदाणी समूह ने किया यह एलान

Mon, 15 Jan 2024 07:34 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 15 Jan 2024 07:34 PM IST
सार

Biz Updates: चालू वित्त वर्ष के अप्रैल से दिसंबर के दौरान निर्यात 5.7 प्रतिशत घटकर 317.12 अरब डॉलर रहा। वहीं, आयात 7.93 प्रतिशत घटकर 505.15 अरब डॉलर रहा। दूसरी ओर अदाणी समूह ने सोमवार को कहा कि वह मुंबई के धारावी झुग्गी बस्तियों के पात्र निवासियों को 350 वर्ग फुट के नए फ्लैट की पेशकश करेगा।

विज्ञापन
Biz Updates: Exports rises 1 pc to USD 38.45 bn in Dec Dharavi residents to get 350 sq ft flats says Adani
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स - फोटो : amarujala.com

विस्तार

देश का निर्यात दिसंबर, 2023 में एक फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 38.45 अरब डॉलर पहुंच गया। हालांकि, आयात 4.85 फीसदी घटकर 58.25 अरब डॉलर रह गया। आयात घटने से देश का व्यापार घाटा दिसंबर में कम होकर 19.8 अरहब डॉलर रह गया। दिसंबर, 2022 में देश को 23.14 अरब डॉलर का व्यापार घाटा हुआ था।

विज्ञापन


वाणिज्य मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 2023-24 के पहले नौ महीने यानी अप्रैल-दिसंबर में निर्यात 5.7 फीसदी घटकर 317.12 अरब डॉलर रह गया। आयात भी 7.93 फीसदी की गिरावट के साथ 505.15 अरब डॉलर पर आ गया। इस अवधि में देश का कुल व्यापार घाटा सालाना आधार पर 35.87 फीसदी सुधरकर 69.34 अरब डॉलर रह गया। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा, वैश्विक स्तर पर सुस्ती के बावजूद देश का निर्यात का आंकड़ा सकारात्मक रहा है।
विज्ञापन

 

कंप्यूटर सेवाओं का निर्यात 12 फीसदी बढ़ा
आईटी आधारित सेवाओं और बीपीओ समेत कंप्यूटर आधारित सेवाओं का निर्यात 2022-23 में 12.2 फीसदी बढ़कर 193 अरब डॉलर पहुंच गया। 2021-22 में यह आंकड़ा 172 अरब डॉलर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कंप्यूटर सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट प्रोमोशन काउंसिल के मुताबिक, 2022-23 के दौरान कुल निर्यात में आईटी सॉफ्टवेयर/सेवाओं की हिस्सेदारी 126 अरब डॉलर रही। इस अवधि में बीपीओ सेवाओं का निर्यात 52 अरब डॉलर पहुंच गया।
  •  भारत से होने वाले सॉफ्टवेयर निर्यात में अमेरिका की हिस्सेदारी 54.92 फीसदी रही, जो सबसे ज्यादा है।
  •  यूके को 13.09 फीसदी, जापान को 6.50 फीसदी, नीदरलैंड को 3.63 फीसदी, जर्मनी को 3.11 फीसदी और ऑस्ट्रेलिया को 2.59 फीसदी सेवाओं का निर्यात किया गया।

धारावी के निवासियों को पुनर्विकास के बाद मिलेंगे 350 वर्ग फुट के फ्लैट: अदाणी समूह 
अदाणी समूह ने सोमवार को कहा कि वह मुंबई के धारावी झुग्गी बस्तियों के पात्र निवासियों को 350 वर्ग फुट के नए फ्लैट की पेशकश करेगा। महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से धारावी झुग्गियों का पुनर्विकास कर रहे अदाणी समूह ने दावा किया कि झुग्गी पुनर्विकास परियोजनाओं के हिस्से के रूप में पेश की जाने वाली फ्लैट के आकार से यह "17 प्रतिशत अधिक" है। अदाणी ने एक बयान में कहा नए फ्लैटों में एक रसोई और शौचालय होगा। पहले अनौपचारिक बस्तियों के निवासियों को 269 वर्ग फुट के घर दिए गए थे। 2018 से, राज्य सरकार ने उन्हें 315-322 वर्ग फुट के घर देना शुरू किया।

पुनर्विकास क्षेत्र में सामुदायिक हॉल, मनोरंजक क्षेत्र, सार्वजनिक उद्यान, डिस्पेंसरी और बच्चों के लिए डेकेयर सेंटर भी होंगे।

पात्र निवासियों का निर्धारण करने के लिए  जनवरी, 2000 को कट-ऑफ तिथि मानने का निर्णय लिया गया है। "अयोग्य निवासियों" को राज्य सरकार के मानदंडों के अनुसार, प्रस्तावित किफायती किराया आवास नीति के तहत आवास प्रदान किया जाएगा।

धारावी पुनर्विकास परियोजना एक स्पेशल पर्पस व्हीकल है, जिसे अदाणी समूह और महाराष्ट्र सरकार के बीच एक संयुक्त उद्यम के रूप में गठित किया गया है। कंपनी ने नवंबर 2022 में एशिया में सबसे बड़े झुग्गी समूहों के पुनर्निर्माण का अनुबंध अपने नाम किया था।

कच्चे तेल पर विंडफाल टैक्स में कटौती

केंद्र सरकार ने कच्चे तेल पर विंडफाल टैक्स में कटौती की है और इसे 1,700 रुपये (20.53 डॉलर) प्रति टन कर दिया है। अभी यह 2,300 रुपये प्रति टन है। सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है। विंडफाल टैक्स की नई दर 16 जनवरी से प्रभावी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed