फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Biz Updates: RBI imposes several restrictions on Mumbai-based New India Co-op Bank

Biz Updates: आरबीआई ने न्यू इंडिया को-ऑप बैंक पर लगाए कई प्रतिबंध, फेयरप्ले सट्टेबाजी मामले में दो गिरफ्तार

Thu, 13 Feb 2025 12:56 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 13 Feb 2025 12:56 PM IST
सार

Biz Updates: भारतीय रिजर्व बैंक ने गुरुवार को पर्यवेक्षी चिंताएं जताते हुए मुंबई स्थित न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक पर जमाकर्ताओं की ओर से धन निकासी करने सहित कई प्रतिबंध लगा दिए। आइए इस बारे में और जानें।

विज्ञापन
Biz Updates: RBI imposes several restrictions on Mumbai-based New India Co-op Bank
बिजनेस अपडेट्स - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक ने गुरुवार को पर्यवेक्षी चिंताएं जताते हुए मुंबई स्थित न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक पर जमाकर्ताओं की ओर से धन निकासी करने सहित कई प्रतिबंध लगा दिए। न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक, मुंबई को दिए गए भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देश गुरुवार को कारोबार की समाप्ति से लागू हो गए और छह महीने की अवधि तक लागू रहेंगे तथा समीक्षा के अधीन होंगे।

विज्ञापन


आरबीआई ने कहा, "बैंक की वर्तमान तरलता स्थिति को देखते हुए बैंक को निर्देश दिया गया है कि वह जमाकर्ता के बचत बैंक या चालू खाते या किसी अन्य खाते से किसी भी राशि की निकासी की अनुमति न दे..."
विज्ञापन


हालांकि, ऋणदाता को आरबीआई के उपरोक्त निर्देशों में बताई गई शर्तों के अधीन जमाराशियों के विरुद्ध ऋण सेट ऑफ करने की अनुमति है। यह कर्मचारियों के वेतन, किराए और बिजली के बिल जैसी कुछ आवश्यक वस्तुओं के संबंध में व्यय कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरबीआई ने आगे कहा कि 13 फरवरी, 2025 को कारोबार बंद होने के बाद से बैंक पूर्वानुमति के बिना कोई ऋण या अग्रिम राशि नहीं देगा या उसका नवीनीकरण नहीं करेगा, कोई निवेश नहीं करेगा और नई जमाराशि स्वीकार करने सहित कोई देयता नहीं लेगा।

केंद्रीय बैंक ने कहा, "बैंक में हाल में हुए महत्वपूर्ण घटनाक्रमों से उत्पन्न पर्यवेक्षी चिंताओं और बैंक के जमाकर्ताओं के हितों की रक्षा के लिए ये निर्देश आवश्यक हैं।"

इसके अलावा, पात्र जमाकर्ता जमा बीमा और ऋण गारंटी निगम (डीआईसीजीसी) से 5 लाख रुपये तक की अपनी जमा राशि पर जमा बीमा दावा राशि प्राप्त करने के हकदार होंगे।


केंद्रीय जांच एजेसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फेयरप्ले अवैध सट्टेबाजी और क्रिकेट प्रसारण मामले की जांच के सिलसिले में चिंतन शाह और चिराग शाह को मुंबई से गिरफ्तार किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed