{"_id":"65da04fb348787fe5c0410bd","slug":"biz-updates-byju-raveendran-continues-to-remain-ceo-and-management-remains-unchanged-2024-02-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Byju CEO: सीईओ पद पर बने रहेंगे बायजू रवींद्रन, कर्मचारियों से कहा- मेरी बर्खास्तगी की अफवाहें गलत","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Byju CEO: सीईओ पद पर बने रहेंगे बायजू रवींद्रन, कर्मचारियों से कहा- मेरी बर्खास्तगी की अफवाहें गलत
Sat, 24 Feb 2024 08:32 PM IST
गुलाम अहमद
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sat, 24 Feb 2024 08:32 PM IST
विज्ञापन
बायजू रविंद्रन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडुटेक स्टार्टअप बायजू के फाउंडर बायजू रवींद्रन ने शनिवार को कहा कि वह सीईओ बने रहेंगे और कंपनी के प्रबंधन में कोई बदलाव नहीं होगा। बायजू के निवेशकों की ओर से नेतृत्व में बदलाव के लिए वोटिंग करने के एक दिन बाद रवींद्रन ने कर्मचारियों को एक नोट लिखा और शुक्रवार की हुई ईजीएम को तमाशा करार दिया। उन्होंने कहा, मेरी बर्खास्तगी के संबंध में चल रही अफवाहें पूरी तरह गलत हैं।
विज्ञापन
बायजू के कर्मचारियों को लिखे नोट में रवींद्रन ने आरोप लगाया कि शुक्रवार की असाधारण आम बैठक (ईजीएम) में कई जरूरी नियमों का उल्लंघन किया गया। इससे साफ है कि ईजीएम बैठक में जो भी निर्णय लिया गया, वह मायने नहीं रखता, क्योंकि यह कंपनी के स्थापित नियमों पर नहीं लिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि सभी के लिए उन मुद्दों को समझना महत्वपूर्ण है, जो इस ईजीएम को एक तमाशा बनाते हैं।
विज्ञापन