फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   biz updates business news in hindi share market economy kotak bank foreign exchange

Biz Updates: जेनेरिक से इनोवेशन की ओर शिफ्ट करता भारतीय फार्मा, 2047 तक 500 अरब डॉलर का उद्योग बनने का लक्ष्य

Mon, 22 Dec 2025 12:35 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Mon, 22 Dec 2025 12:35 PM IST
विज्ञापन
biz updates business news in hindi share market economy kotak bank foreign exchange
बिजनेस अपडेट्स - फोटो : amarujala.com

भारत का फार्मास्युटिकल उद्योग 2026 में एक अहम मोड़ पर प्रवेश कर रहा है, जहां अगले पांच साल उसे आवश्यक इकोसिस्टम तैयार कर खुद को इनोवेशन हब के रूप में स्थापित करना होगा। इसका उद्देश्य 2047 तक इस क्षेत्र को 500 अरब डॉलर का उद्योग बनाना है। हालांकि, निकट भविष्य में टैरिफ में उतार-चढ़ाव और वैश्विक व्यापार संरचना में बदलाव जैसी चुनौतियां बनी रहेंगी।

विज्ञापन


पिछले 25 वर्षों में 3 अरब डॉलर से बढ़कर लगभग 60 अरब डॉलर का आकार ले चुका भारत का फार्मा उद्योग अब मुख्य रूप से जेनेरिक दवाओं पर निर्भर मॉडल से आगे बढ़कर अगली पीढ़ी की इनोवेटिव दवाओं की ओर रुख कर रहा है। इसके साथ ही उद्योग उन दवाओं के अवसर का लाभ उठाने की रणनीति पर भी काम कर रहा है, जिनकी एक्सक्लूसिविटी अगले सात वर्षों में खत्म होने वाली है। ऐसे उत्पादों का वैश्विक बाजार 300 अरब डॉलर से अधिक का बताया जा रहा है।

विज्ञापन

ईडी ने प्रयाग ग्रुप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 110 करोड़ की संपत्तियां कुर्क
ईडी ने धन शोधन के एक मामले में प्रयाग ग्रुप ऑफ कंपनीज और उसके निदेशकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 110 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की गई है। ईडी के मुताबिक, कुर्क की गई संपत्तियों में प्रयाग ग्रुप की कंपनियों के नाम पर दर्ज करीब 450.42 एकड़ जमीन और उस पर बने सुपर-स्ट्रक्चर शामिल हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 104 करोड़ रुपये है। ये संपत्तियां पश्चिम बंगाल, बिहार और असम में स्थित हैं। इसके अलावा, कंपनी के निदेशकों बसुदेव बागची, अविक बागची और स्वप्ना बागची के नाम पर दर्ज लगभग 6 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को भी कुर्क किया गया है।

विज्ञापन

जीआरएसई ने नौसेना को सौंपा साल का पांचवां युद्धपोत ‘अंजादिप’
कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) लिमिटेड ने वर्ष 2025 में भारतीय नौसेना को अपना पांचवां युद्धपोत सौंप दिया है। एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट (ASW SWC) 'अंजादिप', जो इस श्रेणी के आठ प्लेटफॉर्म्स की शृंखला में तीसरा पोत है। इसे चेन्नई पोर्ट ट्रस्ट में औपचारिक रूप से नौसेना को डिलीवर किया गया। यह पोत GRSE द्वारा निर्मित 115वां युद्धपोत और नौसेना को सौंपा गया 77वां युद्धपोत है। ‘अंजादिप’ को ईस्टर्न नेवल कमांड के रियर एडमिरल गौतम मारवाहा, वीएसएम, सीएसओ (टेक) ने स्वीकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed