फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Bitcoin Prices Today In India 6 September 2021 Cryptocurrency Rates Surged

Bitcoin Price: 51 हजार डॉलर के पार हुआ बिटक्वाइन, इथेरियम, डॉजक्वाइन, आदि में भी भारी उछाल

Mon, 06 Sep 2021 02:50 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 06 Sep 2021 02:50 PM IST
सार

बिटक्वाइन की कीमत 51,000 डॉलर के पार हो गई है। लेकिन यह 65000 डॉलर के रिकॉर्ड कीमत से अब भी काफी कम है। 

विज्ञापन
Bitcoin Prices Today In India 6 September 2021 Cryptocurrency Rates Surged
बिटक्वाइन - फोटो : iStock

विस्तार

आज दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी, बिटक्वाइन की कीमत 51,000 डॉलर से ऊपर चली गई। सिर्फ बिटक्वाइन ही नहीं, दुनिया की अन्य क्रिप्टोकरेंसी जैसे इथेरियम, बाइनेंस क्वाइन, डॉजक्वाइन, आदि में भी तेजी आई है। इससे क्रिप्टोकरेंसी के निवेशकों को फायदा हुआ है। वैश्विक क्रिप्टोकरेंसी बाजार पूंजीकरण अब 3.17 फीसदी बढ़कर 2.35 लाख करोड़ डॉलर का हो गया है। पिछले 24 घंटों में क्रिप्टो बाजार की कुल वॉल्यूम (कारोबार किए गए सिक्कों की कुल राशि) 122.68 अरब डॉलर रही।

विज्ञापन


पिछले कुछ हफ्तों से क्रिप्टो करेंसी की कीमतों में अच्छी तेजी दिख रही है। इस तेजी में संस्थागत और रिटेल निवेशकों की अच्छी भागीदारी रही है। बिटक्वाइन जून में 29,000 डॉलर पर आ गई थी, जो छह महीने का निचला स्तर था। अब यह इस स्तर से काफी चढ़ चुकी है। हालांकि बिटक्वाइन अभी भी अपनी रिकॉर्ड कीमत से काफी दूर है, जो लगभग 65000 डॉलर है। बिटक्वाइन ने अप्रैल में यह स्तर छुआ था। विशेषज्ञों का कहना है कि बिटक्वाइन की कीमत में आगे भी अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। 
विज्ञापन


coinmarketcap.com इंडेक्स के अनुसार, जानें दोपहर 2.14 बजे तक दुनिया की 10 सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी के रेट्स- 

  • बिटक्वाइन - 3.26 फीसदी बढ़कर 51740.77 डॉलर हुई कीमत।
  • इथेरियम - 1.54 फीसदी बढ़कर 3957.64 डॉलर हुई कीमत।
  • कार्डानो - 0.37 फीसदी बढ़कर 2.90 डॉलर हुई कीमत।
  • बाइनेंस क्वाइन - 1.58 फीसदी बढ़कर 503.50 डॉलर हुई कीमत।
  • टेथर - 0.01 फीसदी गिरकर 1.00 डॉलर हुई कीमत।
  • एक्सआरपी - 5.05 फीसदी बढ़कर 1.32 डॉलर हुई कीमत।
  • सोलाना - 3.50 फीसदी बढ़कर 145.02 डॉलर हुई कीमत।
  • डॉजक्वाइन - 3.78 फीसदी बढ़कर 0.3121 डॉलर हुई कीमत।
  • पोल्का डॉट - 6.32 फीसदी बढ़कर 34.43 डॉलर हुई कीमत।
  • यूएसडी क्वाइन - 0.03 फीसदी गिरकर 0.998 डॉलर हुई कीमत।

भारतीय निवेशक सतर्क
हालांकि भारत में जो क्रिप्टो के निवेशक हैं, वे अभी भी सावधानी बरत रहे हैं। कारण यह है कि भारत सरकार अभी भी क्रिप्टो को लेकर कोई फैसला नहीं कर पाई है। ऐसा इसलिए क्योंकि केंद्र सरकार जल्द ही क्रिप्टोकरेंसी पर बड़ा कदम उठा सकती है। सरकार इसे असेट या कमोडिटी की कैटेगरी में डाल सकती है। एक सूत्र ने कहा कि क्रिप्टो एसेट्स को उनकी तकनीक या एंड यूज के आधार पर परिभाषित किया जाएगा। फिलहाल सरकार के सामने यह दिक्कत है कि क्रिप्टोकरेंसी को क्या मानकर इस पर टैक्स लगाया जाए। इसे करेंसी, कमोडिटी या इक्विटी शेयर जैसा एसेट माना जाए या सर्विस।

विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया था कि डिजिटल मुद्रा से जुड़े विधेयक को लेकर मंत्रिमंडल की मंजूरी का इंतजार है। प्रस्तावित विधेयक मंत्रिमंडल के सामने रख दिया गया है। आर्थिक मामलों के सचिव की अध्यक्षता में गठित क्रिप्टोकरेंसी पर अंतर-मंत्रालयी समिति ने डिजिटल करेंसी से जुड़े मुद्दों का अध्ययन करने और विशिष्ट कार्यों का प्रस्ताव पेश करने के लिए अपनी रिपोर्ट भी सौंप दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed