फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Bitcoin Prices Today in India today 23 june 2021 in india tumbled after Peoples bank of china takes action against cryptocurrency

क्रिप्टोकरेंसी: चीन के एक फैसले से फीकी पड़ी बिटक्वाइन की चमक, जानिए कितना हुआ दाम

Wed, 23 Jun 2021 12:25 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 23 Jun 2021 12:25 PM IST
सार

बिटक्वाइन क्रिप्टोकरेंसी की ऑलटाइम हाई कीमत 64,829.14 डॉलर रही है। बिटक्वाइन क्रिप्टोकरेंसी की ऑलटाइम हाई कीमत 64,829.14 डॉलर रही है। 

विज्ञापन
Bitcoin Prices Today in India today 23 june 2021 in india tumbled after Peoples bank of china takes action against cryptocurrency
आज भारत में बिटक्वाइन की कीमत - फोटो : iStock

विस्तार

अप्रैल में 64,600 अमेरिकी डॉलर (48.5 लाख रुपये) तक पहुंचने के बाद दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी, बिटक्वाइन की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली। चीन द्वारा क्रिप्टोकरेंसी को लेकर उठाए गए कदमों की वजह से बिटक्वाइन का दाम पिछले पांच महीने के निचले स्तर पर पहुंच चुका है। बिटक्वाइन जनवरी के बाद पहली बार औंधे मुंह गिरकर 30,000 डॉलर के नीचे आ गया।

विज्ञापन


मौजूदा समय में बिटक्वाइन 33,850.82 डॉलर का चल रहा है। यानी भारतीय रुपयों के हिसाब से एक बिटक्वाइन की कीमत करीब 35 लाख रुपये है। मालूम हो कि बिटक्वाइन क्रिप्टोकरेंसी की ऑलटाइम हाई कीमत 64,829.14 डॉलर रही है। बाजार पूंजीकरण की बात करें तो यह आज 1.34 लाख करोड़ डॉलर है, जो पिछले दिन की तुलना में 2.53 फीसदी ज्यादा है। इसके अलावा टोटल क्रिप्टो मार्केट वॉल्युम पिछले 24 घंटे में 148.92 अरब डॉलर रहा है जोकि 9.37 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन


अन्य क्रिप्टोकरेंसी की कीमत
इथेरियम - 2000.41 डॉलर 
डॉजक्वाइन - 0.211 डॉलर 
बाइनेंस क्वाइन - 284.86 डॉलर 
टेथर- 1.00 डॉलर 
स्रोत: coinmarketcap.com 

इसलिए आई गिरावट
दरअसल, चीन के सेंट्रल बैंक ने सोमवार को कुछ बैंकों और पेमेंट फर्मों को क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग पर कड़ाई करने का आदेश दिया था। इसके बाद ही क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट आई हैृ। चीन के सेंट्रल बैंक यानी पीपुल्स बैंक ऑफ चाइन के बयान के तुरंत बाद ही बिटक्वाइन का भाव दो सप्ताह के निचले स्तर पर फिसल गया था। इसके बाद इसमें लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने सभी बैंकों और पेमेंट फर्मों के साथ हुई बैठक में कहा है कि वो अपने ग्राहकों के खातों की जांच करें और पता लगाएं कि कौन क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े लेनदेन कर रहा है। सेंट्रल बैंक ने तुरंत उनके पेमेंट चैनल को बंद करने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन में 2017 से वर्चुअल करेंसी पर बैन
चाइना कंस्ट्रक्शन बैंक, इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना (ICBC), एग्रीकल्चर बैंक ऑफ चाइना और पोस्टल सेविंग्स बैंक ऑफ चाइना भी इस बैठक में शामिल रहे। चीन ने साल 2017 से ही वर्चुअल करेंसी पर बैन लगा रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed