फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   bitcoin prices today 23 Feb 2021 in India fluctuated after the tweet of Elon Musk

Bitcoin Prices 23 Feb, 2021: एलन मस्क के एक ट्वीट से गिरा बिटक्वाइन, जानिए अब कितनी है कीमत

Tue, 23 Feb 2021 02:48 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 23 Feb 2021 02:48 PM IST
विज्ञापन
bitcoin prices today 23 Feb 2021 in India fluctuated after the tweet of Elon Musk
आज भारत में बिटक्वाइन की कीमत - फोटो : pixabay

इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला और स्पेसएक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क के एक ट्वीट से बिटक्वाइन की कीमत में भारी गिरावट आई है। मस्क ने ट्वीट किया कि बिटक्वाइन की कीमत कुछ ज्यादा ही तेजी से बढ़ रही है। उनके इस ट्वीट के कुछ ही घंटों बाद न्यूयॉर्क में बिटक्वाइन की कीमत 8000 डॉलर (करीब 17 फीसदी) की गिरावट के साथ 50,000 डॉलर के नीचे आ गई। भारतीय मुद्रा के हिसाब से यह करीब 36 लाख रुपये है। हालांकि, बाद में इसमें कुछ सुधार हुआ और यह 52 हजार डॉलर (करीब 37 लाख रुपये) के ऊपर पहुंच गई। 

विज्ञापन


टेस्ला के शेयर में गिरावट, बेजोस फिर बने सबसे रईस शख्स
जनवरी की शुरुआत में टेस्ला का शेयर 25 फीसदी तक चढ़ चुका था, लेकिन अब इसने पूरी बढ़त गंवा दी है। इस साल मस्क दो बार अमेजन के मालिक जेफ बेजोस को पछाड़कर दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने थे। मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयरों में सोमवार को 8.55 फीसदी की गिरावट आई। इससे एलन मस्क की कुल संपत्ति में एक दिन में 15.2 अरब डॉलर की कमी आई। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडिक्स के अनुसार, बेजोस 186 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ फिर से दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। एलन मस्क 183 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ दूसरे नंबर पर आ गए।
विज्ञापन


मस्क की एक चाल से उच्चतम स्तर पर पहुंचा था बिटक्वाइन
दरअसल एलन मस्क की एक घोषणा से बिटक्वाइन की कीमत उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। टेस्ला ने यह घोषणा की थी कि उसने क्रिप्टोकरेंसी में 1.5 अरब डॉलर का निवेश किया है। इस घोषणा के बाद बिटक्वाइन की कीमत में 15 फीसदी की तेजी आई थी। करीब साल भर पहले बिटक्वाइन की एक इकाई की कीमत 10 हजार डॉलर थी। पिछले तीन महीने में ही बिटक्वाइन का दाम करीब 200 फीसदी चढ़ा है। बिटक्वाइन को ऐसे समय में तेजी मिल रही है जब अधिक से अधिक कंपनियां उथल-पुथल वाली डिजिटल मुद्रा को भुगतान के माध्यम के रूप में मान्यता पाने की बात मानते जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिटक्वाइन का समर्थन करने वाली सबसे बड़ी कंपनी
इस निवेश के साथ ही टेस्ला अब विवादास्पद क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन का समर्थन करने वाली सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। टेस्ला ने कहा है कि वह अपनी कारों के लिए डिजिटल क्वाइन में पेमेंट लेना शुरू करेगी। मालूम हो कि बिटक्वाइन के लिए पिछला साल भी बेहतरीन रहा है। साल 2020 में इसकी कीमत चार गुना बढ़ी थी।


क्या है क्रिप्टोकरेंसी?
क्रिप्टोकरेंसी एक ऐसी करेंसी है जिसे आप देख नहीं सकते। आसान शब्दों में आप इसे डिजिटल रुपया कह सकते हैं। क्रिप्टोकरेंसी को कोई बैंक जारी नहीं करती है। इसे जारी करने वाले ही इसे कंट्रोल करते हैं। इसका इस्तेमाल डिजिटल दुनिया में ही होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed