{"_id":"6170150403490a07621b3f0b","slug":"bitcoin-etf-launched-in-new-york-stock-exchange-prices-highest-in-last-six-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bitcoin: अमेरिका में लॉन्च हुआ पहला एक्सचेंज ट्रेडेड फंड, कीमत में भारी उछाल, जानिए सब कुछ","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Bitcoin: अमेरिका में लॉन्च हुआ पहला एक्सचेंज ट्रेडेड फंड, कीमत में भारी उछाल, जानिए सब कुछ
Wed, 20 Oct 2021 06:39 PM IST
गौरव पाण्डेय
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 20 Oct 2021 06:39 PM IST
सार
अमेरिका में मंगलवार को (स्थानीय तारीख के अनुसार) बिटकॉइन के पहले स्ट्रैटेजी ईटीएफ की शुरुआत हो गई। इसके बाद इस क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में भी भारी उछाल दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बिटकॉइन
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने वालों या करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। अमेरिका में बिटकॉइन के पहले फ्यूचर बेस्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) की शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही बिटकॉइन की कीमतें भी छह महीने के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। जानकारों का मानना है कि ईटीएफ के आने से क्रिप्टोकरेंसी में निवेश बढ़ेगा और यह पहले से कहीं अधिक सुरक्षित भी होगा।
विज्ञापन
अमेरिका के सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन ने इसकी अनुमति दे दी है। न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज पर मंगलवार को बिटकॉइन स्ट्रेटजी ईटीएफ की शुरुआत के साथ इस पर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स में दिग्गज प्रोशेयर्स ने ट्रेडिंग की शुरुआत की। ईटीएफ एक तरह का निवेश ही होता है जो एक इंडेक्स से जुड़ा होता है। बिटकॉइन एक डिजिटल करेंसी या क्रिप्टोकरेंसी है, जिसकी शुरुआत साल 2009 में हुई थी।
विज्ञापन
बिटकॉइन ईटीएफ शुरू होने का असर इसकी कीमतों पर भी दिखा। बुधवार को सुबह 10 बजे भारत में एक बिटकॉइन की कीमत 50.19 लाख रुपये हो गई। बिटकॉइन को किसी बैंक या सरकार से समर्थन नहीं है। इसे किसी भी बिटकॉइन एक्सचेंज की से खरीदा जा सकता है। भारत में बिटकॉइन खरीदने के लिए आपको आधार और पैन कार्ड देना होगा। शुरुआती निवेश 500 रुपये से किया जा सकता है।
विज्ञापन