फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Bitcoin ETF launched in New York Stock Exchange prices highest in last six months

Bitcoin: अमेरिका में लॉन्च हुआ पहला एक्सचेंज ट्रेडेड फंड, कीमत में भारी उछाल, जानिए सब कुछ

Wed, 20 Oct 2021 06:39 PM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 20 Oct 2021 06:39 PM IST
सार

अमेरिका में मंगलवार को (स्थानीय तारीख के अनुसार) बिटकॉइन के पहले स्ट्रैटेजी ईटीएफ की शुरुआत हो गई। इसके बाद इस क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में भी भारी उछाल दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Bitcoin ETF launched in New York Stock Exchange prices highest in last six months
बिटकॉइन - फोटो : Pixabay

विस्तार

क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने वालों या करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। अमेरिका में बिटकॉइन के पहले फ्यूचर बेस्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) की शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही बिटकॉइन की कीमतें भी छह महीने के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। जानकारों का मानना है कि ईटीएफ के आने से क्रिप्टोकरेंसी में निवेश बढ़ेगा और यह पहले से कहीं अधिक सुरक्षित भी होगा।

विज्ञापन


अमेरिका के सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन ने इसकी अनुमति दे दी है। न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज पर मंगलवार को बिटकॉइन स्ट्रेटजी ईटीएफ की शुरुआत के साथ इस पर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स में दिग्गज प्रोशेयर्स ने ट्रेडिंग की शुरुआत की। ईटीएफ एक तरह का निवेश ही होता है जो एक इंडेक्स से जुड़ा होता है। बिटकॉइन एक डिजिटल करेंसी या क्रिप्टोकरेंसी है, जिसकी शुरुआत साल 2009 में हुई थी।
विज्ञापन


बिटकॉइन ईटीएफ शुरू होने का असर इसकी कीमतों पर भी दिखा। बुधवार को सुबह 10 बजे भारत में एक बिटकॉइन की कीमत 50.19 लाख रुपये हो गई। बिटकॉइन को किसी बैंक या सरकार से समर्थन नहीं है। इसे किसी भी बिटकॉइन एक्सचेंज की से खरीदा जा सकता है। भारत में बिटकॉइन खरीदने के लिए आपको आधार और पैन कार्ड देना होगा। शुरुआती निवेश 500 रुपये से किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed