फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Big update regarding BSNL internet speed private companies may effected

Telecom: अब BSNL ग्राहकों की होगी मौज, इंटरनेट स्पीड को लेकर आया बड़ा अपडेट, बढ़ जाएगी निजी कंपनियों टेंशन!

Tue, 05 Nov 2024 05:53 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 05 Nov 2024 05:53 PM IST
सार

 BSNL internet: बीएसएनएल इन दिनों प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रही है। कंपनी न सिर्फ अपने अफोर्डेबल प्लान बल्कि अपग्रेडेड नेटवर्क से ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।

विज्ञापन
Big update regarding BSNL internet speed private companies may effected
बीएसएनएल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल देश में 4 जी नेटवर्क डिलीवर करने के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने जा रही है। बीएसएनएल की तरफ से अब तक 50 हजार से ज्यादा 4 जी मोबाइल टावर स्थापित कर दिए गए है। इसमें से 41 हजार का ऑपरेशन स्टार्ट भी हो गया है।
विज्ञापन


बीएसएनएल इन दिनों प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रही है। कंपनी न सिर्फ अपने अफोर्डेबल प्लान बल्कि अपग्रेडेड नेटवर्क से ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। अब बीएसएनएल की तरफ से 4 जी सर्विस को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। कंपनी ने जून 2025 तक 1 लाख मोबाइल टॉवर लगाने का लक्ष्य रखा है। इसी को पूरा करने के लिए वह तेजी से काम कर रही ही है। कंपनी 4 जी के कमर्शियल सर्विस को ध्यान में रखते हुए ये सभी पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, कंपनी ने अपने 4 जी नेटवर्क को तेजी से फैलाने का यह निर्णय ऐसे समय लिया है जब निजी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने मोबाइल रिचार्ज और नेट प्लान महंगे कर दिए है। निजी कंपनियों के बढ़ते प्लान के चलते 5.5 मिलियन नए सब्सक्राइबर्स सरकारी कंपनी बीएसएनएल से जुड़ गए। ऐसे में अब बीएसएनएल की निजी कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा भी देखने को मिल सकती है। क्योंकि बीएसएनएल आए दिन ग्राहकों को जोड़ने के लिए नए ऑफर लेकर आ रही है। ग्राहक भी इन ऑफर्स के प्रति आकर्षित होते दिखाई दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि,बीएसएनएल की 4जी कनेक्टिविटी काफी तेज हो रही है। इसके अलावा कंपनी 5जी को लेकर भी तेजी से काम कर रही है। इसलिए कंपनी 4जी और 5 जी मोबाइल टावर स्थापित करने पर ज्यादा फोकस कर रही है। बीएसएनल ने 50 हजार नए 4 जी टॉवर भी लगाए जा रहे हैं। इससे लाखों को ग्राहकों को अच्छी कनेक्टिविटी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed