फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   big relief to women as Britain abolished Tampon Tax in country

ब्रिटेन की महिलाओं को मिला नए साल का तोहफा, खत्म हुआ 'टैम्पोन टैक्स'

Mon, 04 Jan 2021 03:18 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 04 Jan 2021 03:18 PM IST
विज्ञापन
big relief to women as Britain abolished Tampon Tax in country
ब्रिटेन में खत्म हुआ टैम्पोन टैक्स - फोटो : pixabay
नए साल पर ब्रिटेन ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। ब्रिटेन ने मासिक धर्म उत्पादों  पर 'टैम्पोन टैक्स' को समाप्त कर दिया है। पहले टैम्पोन टैक्स के रूप में महिलाओं को पांच फीसदी वैट देना पड़ता था, जो अब समाप्त हो गया है। यानी एक जनवरी 2021 से महिलाओं के सैनिटरी उत्पादों पर वैट लागू नहीं होगा।
विज्ञापन


कम होंगी महिलाओं की समस्याएं 
इससे महिलाओं को मासिक धर्म संबंधित उत्पाद आसानी से प्राप्त होंगे और साथ ही उनकी समस्याएं कम होंगी। मालूम हो कि इस स्थिति को पीरियड पॉवर्टी को कम या समाप्त करना कहा जाता है। ब्रिटेन द्वारा उठाया गया यह कदम उस व्यापक सरकारी कार्रवाई का एक हिस्सा है, जिसके अंतर्गत स्कूलों, कॉलेजों और अस्पतालों में मुफ्त सैनिटरी उत्पादों का वितरण शामिल है। 
विज्ञापन


महामारी के समाप्त होने तक उठाया जा सकता है कदम 
इस संदर्भ में ब्रिटेन सरकार ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के समाप्त होने तक यह कदम उठाया जा सकता है। इसके साथ सैनिटरी उत्पादों पर वैट को अनिवार्य करने के यूरोपीय संघ के कानून से मुक्ति मिलेगी। टैम्पोन टैक्स को समाप्त करना, सैनिटरी उत्पादों को सस्ता करना और सभी महिलाओं के लिए उपलब्ध कराना सरकार की व्यापक रणनीति और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन देशों में नहीं लगता सैनिटरी उत्पादों पर टैक्स 
ब्रिटेन की ट्रेजरी ने अनुमान के अनुसार, इस कदम से एक औसत महिला को उनके जीवनकाल में लगभग तीन लाख की बचत होगी। अभी कनाडा, भारत, ऑस्ट्रेलिया, केन्या और कुछ अमेरिकी राज्यों में सैनिटरी उत्पादों पर टैक्स नहीं लगाया जाता है। इसके अतिरिक्त जर्मनी ने भी स्त्री स्वच्छता उत्पादों पर टैक्स को कम किया है।


चांसलर ऋषि सुनक ने टैम्पोन टैक्स समाप्त करने के वादे को पूरा करने पर कहा कि सैनिटरी उत्पाद अनिवार्य हैं और उसके लिए जरूरी है कि हम वैट की वसूली न करें। मार्च 2020 के बजट में एक जनवरी 2021 से टैम्पोन कर को समाप्त किया जाना तय किया गया था। ब्रिटेन अब यूरोपीय संघ के वैट निर्देश को मानने के लिए बाध्य नहीं है, जिसमें सभी सैनिटरी उत्पादों पर न्यूनतम पांच फीसदी टैक्स जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed