{"_id":"60d29b0f8ebc3e2d9b1b58b5","slug":"big-discounts-and-sales-of-e-commerce-companies-will-not-be-banned","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: ई-कॉमर्स कंपनियों की बड़ी छूट व सेल पर नहीं लगेगी रोक","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
राहत: ई-कॉमर्स कंपनियों की बड़ी छूट व सेल पर नहीं लगेगी रोक
Wed, 23 Jun 2021 07:53 AM IST
देव कश्यप
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 23 Jun 2021 07:53 AM IST
सार
- सरकार की सफाई, इसकी आड़ में खेल करने वाली फर्जी कंपनियों पर होगी सख्ती
विज्ञापन
Amazon-Flipkart
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसी बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों की भारी छूट वाली सेल पर सरकार कोई रोक नहीं लगाएगी। उपभोक्ता मंत्रालय ने मंगलवार को स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं के हितों को देखते हुए बड़ी छूट वाली सेल जारी रहेगी।
विज्ञापन
मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव निधि खरे ने कहा, ई-कॉमर्स कंपनियों इन सेल का सबसे ज्यादा लाभ ग्राहकों को मिलता है। लिहाजा इस पर कोई रोक नहीं लगाई जाएंगी। हालांकि, इसकी आड़ में खेल करने वाली फर्जी कंपनियों पर और सख्ती करने के लिए नए मसौदे में कई प्रावधान जोड़े गए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले खबर आई थी कि सरकार ई-कॉमर्स नियमों में बदलाव कर कंपनियों की ओर से दी जाने वाली भारी छूट व बाजार नियमों के विरुद्ध बिक्री पर लगाम लगाएगी और फ्लैश सेल बंद कर दिया जाएगा। अब सरकार ने साफ किया है कि नया मसौदा ई-कॉमर्स पोर्टल की कारोबारी गतिविधियों पर किसी तरह की रोक नहीं लगाएगा। अगर उपभोक्ता किसी मामले में शिकायत करता है, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नए मसौदे पर 6 जुलाई तक सुझाव मांग गए हैं।
विज्ञापन