फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Big Basket is best for daily wage workers Business News in hindi

Business News: दिहाड़ी कामगारों के लिए बिग बास्केट सबसे अच्छा, फ्लिपकार्ट और अर्बन कंपनी वेतन देने में अव्वल

Tue, 31 Oct 2023 06:18 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 31 Oct 2023 06:18 AM IST
सार

बिगबास्केट ने 10 में सर्वाधिक छह अंक प्राप्त किए। रिपोर्ट के मुताबिक, बिगबास्केट, फ्लिपकार्ट और अर्बन कंपनी न्यूनतम वेतन नीति लागू करने वाले एकमात्र प्लेटफॉर्म थे। इन सभी ने यह सुनिश्चित किया कि उनके सभी कर्मचारी काम से संबंधित लागतों को शामिल करने के बाद कम से कम प्रति घंटा स्थानीय न्यूनतम वेतन अर्जित करें।

विज्ञापन
Big Basket is best for daily wage workers Business News in hindi
व्यापार समाचार - फोटो : Social Media

विस्तार

दिहाड़ी कामगारों के लिए टाटा समूह का बिग बास्केट सबसे अच्छा प्लेटफॉर्म बनकर उभरा है। ओला और पोर्टर को डिजिटल लेबर प्लेटफॉर्म पर गिग श्रमिकों की कामकाजी परिस्थितियों में सबसे कम स्कोर मिला है। फेयरवर्क इंडिया रेटिंग्स की रिपोर्ट में 12 प्लेटफार्मों के मूल्यांकन में यह बात सामने आई है।

विज्ञापन

इस रिपोर्ट में जिन 12 डिजिटल मंच को शामिल किया गया है, उसमें अमेजन फ्लेक्स, बिग बास्केट, ब्लू स्मार्ट, डूंजो, फ्लिपकार्ट, ओला, पोर्टर, स्विगी, उबर, अर्बन कंपनी, जेप्टो और जोमैटो शामिल हैं। किसी भी मंच ने 10 अंकों में 6 से अधिक अंक हासिल नहीं किए। बिगबास्केट ने 10 में सर्वाधिक छह अंक प्राप्त किए। रिपोर्ट के मुताबिक, बिगबास्केट, फ्लिपकार्ट और अर्बन कंपनी न्यूनतम वेतन नीति लागू करने वाले एकमात्र प्लेटफॉर्म थे। इन सभी ने यह सुनिश्चित किया कि उनके सभी कर्मचारी काम से संबंधित लागतों को शामिल करने के बाद कम से कम प्रति घंटा स्थानीय न्यूनतम वेतन अर्जित करें।

विज्ञापन

छोटे किसानों को ज्यादा कर्ज देगा एक्सिस बैंक
एक्सिस बैंक इस साल छोटे किसानों को फसल कर्ज व कम आय वाले परिवारों की महिलाओं को छोटे कर्ज देने में वृद्धि पर काम कर रहा है। बैंक के एमडी अमिताभ चौधरी ने कहा, गांवों के लिए एक विशिष्ट भारत बैंक इकाई बनाया है। ग्रामीण उद्यमियों से साझेदारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अदाणी ग्रीन एनर्जी का लाभ 149 फीसदी बढ़ा
अदाणी ग्रीन एनर्जी का समेकित शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 149 फीसदी बढ़कर 371 करोड़ रुपये पहुंच गया। इस दौरान उसकी कुल आय 1,684 करोड़ से बढ़कर 2,589 करोड़ रुपये पहुंच गई। ऊर्जा की बिक्री 573.7 करोड़ यूनिट रही। 

एपल का भारत में 49,332 करोड़ राजस्व
एपल का भारतीय कारोबार 50,000 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। वित्त वर्ष 2022-23 में कुल राजस्व 48 फीसदी बढ़कर 49,332 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2021-22 में यह 33,381 करोड़ रुपये रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed