फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Bezos Sells $4 Billion Of Amazon Stock In Four Trading Days Business News and Updates

Biz Updates: बेजोस ने अमेजन के 4 अरब डॉलर के शेयर बेचे, वीजा और मास्टरकार्ड को रिजर्व बैंक का निर्देश

Wed, 14 Feb 2024 07:02 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 14 Feb 2024 07:02 PM IST
सार

Biz Updates: दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बेजोस ने इससे पहले साल 2021 के बाद शेयर नहीं बेचे थे। ब्लूमबर्ग के अनुसार नियामकीय फाइलिंग में खुलासा हुआ बिक्री सिर्फ चार कारोबारी दिनों में बेजोस की ओर से शेयरों की बिक्री की गई है। हालांकि बेजोस की ओर से यह नहीं बताया गया  कि शेयरों की बिक्री क्यों की है।

विज्ञापन
Bezos Sells $4 Billion Of Amazon Stock In Four Trading Days Business News and Updates
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स - फोटो : amarujala.com

विस्तार

अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस ने बीते चार कारोबारी दिनों में कंपनी के 4 अरब डॉलर के शेयरों की बिक्री की है। उन्होंने पिछले दिनों कंपनी के 50 मिलियन शेयरों की बिक्री का एलान किया था। अब उन्होंने बीते चार कारोबारी दिनों में कंपनी के करीब 24 मिलियन शेयर बेच दिए हैं। जिनका मूल्य करीब 4 अरब डॉलर है।

विज्ञापन


दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बेजोस ने इससे पहले साल 2021 के बाद शेयर नहीं बेचे थे। ब्लूमबर्ग के अनुसार नियामकीय फाइलिंग में खुलासा हुआ बिक्री सिर्फ चार कारोबारी दिनों में बेजोस की ओर से शेयरों की बिक्री की गई है। हालांकि बेजोस की ओर से यह नहीं बताया गया  कि शेयरों की बिक्री क्यों की है। उन्होंने 2 नवंबर को घोषणा की कि वह सिएटल क्षेत्र से मियामी जा रहे हैं। 
विज्ञापन


एक फाइलिंग के अनुसार, सोमवार को बाजार बंद होने के दौरान अमेजन के 13% की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। बेजोस की ओर से शेयर बेचने के बाद मंगलवार को कंपनी के शेयर 2.2% फिसलकर 168.64 डॉलर पर कारोबार करते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरबीआई ने वीजा और मास्टरकार्ड को दिया यह निर्देश

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए वीजा और मास्टरकार्ड जैसे कार्ड नेटवर्कों को कॉरपोरेट और छोटे उद्यमों की तरफ से किए जाने वाले कार्ड-आधारित वाणिज्यिक भुगतान रोकने को कहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अन्य बिजनेस आउटलेट्स पर किए जा रहे लेन-देन भी अस्थायी रूप से रोक दिए गए हैं। आरबीआई ने उन लोगों के भुगतान पर पाबंदी लगाई है जो कार्ड से भुगतान स्वीकार करने के के पात्र नहीं है। आरबीआई ने अपने फैसले में साफ किया है कि वीजा और मास्टरकार्ड जैसे कार्ड नेटवर्क कॉरपोरेट और छोटे उद्यमों की तरफ से किए जाने वाले कार्ड-आधारित वाणिज्यिक भुगतान करने की सुविधा को तत्काल प्रभाव से रोक दें।

FSDC की बैठक में वैश्विक चुनौतियों के बीच अर्थव्यवस्था की समीक्षा करेंगी वित्त मंत्री

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 21 फरवरी को वित्तीय स्थिरता व विकास परिषद (एफएसडीसी) की बैठक में वैश्विक चुनौतियों के बीच अर्थव्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करेंगी।    सूत्रों ने बताया कि उच्चस्तरीय समिति की 28वीं बैठक नई दिल्ली में होगी जिसमें रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास सहित वित्तीय क्षेत्र के सभी नियामकों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 47.6 लाख करोड़ रुपये का बजट पारित होने के बाद एफएसडीसी की यह पहली बैठक होगी, जिसमें 11.11 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय के साथ पूंजीगत व्यय पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। बैठक में वित्त मंत्री मौजूदा वैश्विक और घरेलू आर्थिक स्थिति व वित्तीय स्थिरता से जुड़े मुद्दों की समीक्षा करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed