फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   better dot com ceo vishal garg apologises for terminating 900 employees on zoom call

Vishal Garg Apologises: जूम कॉल पर 900 कर्मचारियों को निकालने वाले सीईओ ने माफी मांगी, कहा- भारी चूक हुई

Thu, 09 Dec 2021 11:57 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 09 Dec 2021 11:57 AM IST
सार

Better Dot Com CEO Vishal Garg Apologises:  बीते दिनों महज तीन मिनट की जूम कॉल पर कंपनी के 900 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने वाले भारतीय मूल के सीईओ विशाल गर्ग ने आखिरकार माफी मांग ली है। एक पत्र में विशाल गर्ग ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि उनका तरीका गलत था और उनसे भारी चूक हुई है। 

विज्ञापन
better dot com ceo vishal garg apologises for terminating 900 employees on zoom call
विशाल गर्ग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीते दिनों महज तीन मिनट की जूम कॉल पर कंपनी के 900 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने वाले भारतीय मूल के सीईओ विशाल गर्ग ने आखिरकार माफी मांग ली है। उन्होंने एक पत्र लिखकर कर्मचारियों से मांफी मांगते हुए कहा है कि निश्चित तौर पर यह तरीका गलत था। गौरतलब है कि सीईओ के छंटनी के इस अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी खासी आलोचना हुई थी।  

विज्ञापन


इस तरह सीईओ ने जताया पछतावा
अमेरिकी कंपनी बेटर डॉट कॉम (Better.com) के सीईओ विशाल गर्ग ने जूम पर ऑनलाइन कॉल के दौरान 900 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के अपने फैसले पर पछतावा जताया है। उन्होंने अपने इस तरीके के लिए पत्र लिखकर कर्मचारियों से माफी मांगी है। इस पत्र में विशाल गर्ग ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि उनका तरीका गलत था और उनसे भारी चूक हुई है। 
विज्ञापन


अपनी गलती का हुआ एहसास
एक रिपोर्ट के अनुसार, विशाल गर्ग ने कर्मचारियों को लिखे अपने पत्र में कहा है, मैं उन लोगों के प्रति पर्याप्त सम्मान और आभार जाहिर करने में विफल रहा हूं जिन्होंने कंपनी में अपना अमूल्य योगदान दिया। हालांकि, छंटनी के अपने निर्णय पर मैं अब भी कायम हूं, लेकिन इसे जिस तरीके से मैंने लागू किया वह गलत था। ऐसा करके मैंने आप सभी को शर्मिंदा किया है। उन्होंने आगे लिखा कि अब मुझे यह एहसास हो गया है कि जिस तरह से मैंने छंटनी की जानकारी दी, उससे हालात और बिगड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां जानें क्या था पूरा मामला
दरअसल, सीईओ विशाल गर्ग की ऑनलाइन छंटनी करने के बाद हर ओर चर्चा हो रही थी। गौरतलब है कि इस बंपर छंटनी से पहले किसी भी कर्मचारी को कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई। सीईओ ने महज तीन मिनट की एक जूम कॉल पर अपना तुगलकी फरमान सुनाकर सैकड़ों लोगों को बेरोजगार बना दिया था। 

ये कहकर दिखाया बाहर का रास्ता
एक वायरल वीडियो में निकाले गए कर्मचारी ने बताया कि मीटिंग शुरू होते ही कंपनी के सीईओ विशाल गर्ग ने इसमें शामिल कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा था कि वे एक बुरी खबर लेकर आए हैं। सीईओ ने कर्मचारियों से कहा कि वे एक बदकिस्मत समूह का हिस्सा है, अगर आप इस कॉल पर हैं तो आपको नौकरी से भी निकाला जा रहा है। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू किया जा रहा है। 

सालाना छुट्टियों के समय बड़ा झटका
बता दें कि अमेरिका में यह समय सालाना छुट्टियों का समय है। ऐसे समय में पेशेवर काम की थकान मिटाने के लिए परिवार समेत घूमने-फिरने की योजना बनाते हैं। कई लोगों ने इसके लिए बुकिंग भी करा दी थी। ऐसे समय में बेटर डॉट कॉम के कर्मचारियों को बुरा झटका लगा, जिसने उनकी योजनाओं पर पानी फेर दिया है।


सोशल मीडिया पर निर्णय की आलोचना
सोशल मीडिया पर न केवल उन कर्मचारियों ने सीईओ विशाल गर्ग को खरी-खोटी सुनाई जो निकाले गए थे, बल्कि इस निर्णय पर आम लोग भी हैरान थे और प्रतिक्रियाएं देकर अपनी भड़ास निकाल रहे थे। इस छंटनी का शिकार एक कर्मचारी का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। इसमें उसे आंसू पोंछते हुए जूम कॉल पर छंटनी की पूरी कहानी बयां की है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed