{"_id":"65a4efd4e46e5a40e6096cea","slug":"bengal-ration-scam-ed-sleuths-raid-kolkata-premises-linked-to-tmc-leader-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal: गिरफ्तार टीएमसी नेता से जुड़े परिसरों पर ईडी की छापेमारी, राशन घोटाला मामले के तहत डाली गई रेड","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Bengal: गिरफ्तार टीएमसी नेता से जुड़े परिसरों पर ईडी की छापेमारी, राशन घोटाला मामले के तहत डाली गई रेड
Mon, 15 Jan 2024 03:33 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 15 Jan 2024 03:33 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल में राशन घोटाला मामले के तहत प्रवर्तन निदेशालय गिरफ्तार टीएमसी नेता से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान केंद्रीय बल को परिसर की निगरानी करते हुए देखा गया।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय
- फोटो : ANI
विस्तार
पश्चिम बंगाल में राशन वितरण घोटाला मामले के तहत गिरफ्तार तृणमूल नेता से जुड़े कई परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की। ईडी ने सेंट्रल कोलकाता के चार परिसरों में छापा मारा। केंद्रीय एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि सॉल्ट लेक के एक चार्टर्ड अकउंटेंड के आवास पर भी छापेमारी की गई। चौरंगी लेन स्थित एसआर आध्या फाइनेंस में ईडी की रेड जारी है।
गिरफ्तार टीएमसी नेता से जुड़े परिसरों पर छापेमारी
ईडी के अनुसार, जहां भी छापेमारी की जा रही है, ये सभी स्थान टीएमसी नेता और बोनगांव नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शंकर आध्या से जुड़े हैं। छापेमारी के दौरान केंद्रीय बल को परिसर की निगरानी करते हुए देखा गया। इसी महीने आध्या को उनके परिसर से गिरफ्तार किया गया था। आध्या को राज्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक का करीबी माना जाता है, जिसे पिछले साल ही राशन वितरण घोटाला मामले के तहत गिरफ्तार किया गया था।
बता दें कि पांच जनवरी को राशन वितरण घोटाला मामले की जांच के तहत टीएमसी नेता शाहजहां शेख के आवास पर छापेमारी के दौरान उनके समर्थकों ने ईडी अधिकारियों पर हमला कर दिया था। इस हमले में ईडी के तीन अधिकारी घायल हो गए थे। ईडी ने इस मामले पर शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं, केंद्रीय जांच एजेंसी के खिलाफ टीएमसी नेता और राज्य पुलिस ने अन्य पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया था।