फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Beijing Daxing China huge new starfish airport opens its doors

चीन में खुला 98 फुटबॉल मैदानों जितना बड़ा एयरपोर्ट, इसलिए है चर्चा में

Thu, 26 Sep 2019 01:05 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 26 Sep 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
Beijing Daxing China huge new starfish airport opens its doors
डेक्सिंग अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा

एक अक्तूबर को चीन की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ से पहले चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने देश को एक खास तोहफा दिया है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने डेक्सिंग अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे ( Daxing International Airport ) के औपचारिक रूप से खुलने की घोषणा की है। 11 अरब डॉलर की लागत से बना ये हवाईअड्डा 7,00,000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। इसका क्षेत्रफल 98 फुटबॉल मैदान के आकार के बराबर है।

विज्ञापन

दुनिया का दूसरा सबसे व्यस्तम एयरपोर्ट

एयरपोर्ट काउंसिल के अनुसार, अटलांटा एयरपोर्ट के बाद यह दुनिया का सबसे व्यस्तम एयरपोर्ट है। ब्रिटिश एयरवेज, कैथे पैसिफिक और फिनएयर ने पहले ही इस एयरपोर्ट से अपनी सेवाएं देने का एलान कर दिया था। 

विज्ञापन

सालाना 10 करोड़ यात्री कर सकेंगे यात्रा

हवाईअड्डा शहर से करीब 46 किलोमीटर की दूरी पर दाक्सिंग जिले और लांगफांग की सीमा पर स्थित है और इस एयरपोर्ट से सालाना 10 करोड़ यात्री यात्रा कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है चीन का उद्देश्य

यह एयरपोर्ट कई दिनों से मीडिया में जमकर चर्चा में है। चीन का उद्देश्य है कि वो साल 2035 तक 450 कमर्शियल हवाईअड्डे खोले, जो साल 2018 तक मौजूद हवाईअड्डों की स्ख्यों से दोगुना है। 

टर्मिनल के नीचे है मेट्रो लाइन 

इस एयरपोर्ट को जाहा हदीद ने डिजाइन किया है। 2040 तक इसके आठ रनवे शुरू कर दिए जाएंगे। टर्मिनल के नीचे एक ट्रेन स्टेशन और मेट्रो लाइन भी है, जो यात्रियों को महज 20 मिनट में शहर के केंद्र तक पहुंचा सकेगी। इसे एक इमारत में विश्व का सबसे बड़ा टर्मिनल बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed