फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   before dhanteras gold prices crosses 38900 mark

धनतेरस से पहले 38900 के पार पहुंचा सोना, चांदी 290 रुपये चमकी

Wed, 23 Oct 2019 05:54 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 23 Oct 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
before dhanteras gold prices crosses 38900 mark
गहने खरीदती महिला - फोटो : अमर उजाला

धनतेरस से पहले सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। बुधवार को सोने का भाव 38900 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार चला गया। वहीं चांदी की कीमतों में 290 रुपये का इजाफा देखने को मिला। इससे लगता है कि त्योहारी मांग के चलते कीमतों में उछाल आया है, जो शुक्रवार तक जारी रह सकता है। 

विज्ञापन

यह रहा सोने-चांदी का भाव

रुपये में तेजी और मजूबत वैश्विक संकेतों से बुधवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 177 रुपये महंगा होकर 38,932 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। वहीं, औद्योगिक इकाइयों की मांग बढ़ने से चांदी भी 290 रुपये महंगी होकर 46,560 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव रही।

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा कि त्योहारी सीजन में आभूषणों की मांग बढ़ सकती है, जिससे सोने में तेजी आ सकती है। न्यूयॉर्क में सोना 1,493 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी 17.57 डॉलर प्रति औंस रही। सोना मंगलवार को 38,755 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे :

सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 39,545 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 39,375 रुपये
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 47,000 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 45,348 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति इकाई : 920 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई : 930 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 30,200 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed