फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   BBC 'survey': I-T found tax evasion on certain remittances, discrepancies in transfer pricing

BBC Survey: सर्वे के दौरान टैक्स में गड़बड़ियों के साक्ष्य मिले, CBDT ने कहा- आय की सही जानकारी नहीं दी गई

Fri, 17 Feb 2023 07:03 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 17 Feb 2023 07:03 PM IST
सार

BBC Survey: केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कहा, "विभाग ने संगठन के संचालन से संबंधित कई साक्ष्य एकत्र किए, जो इंगित करते हैं कि कुछ प्रेषणों पर कर का भुगतान नहीं किया गया है, जिन्हें समूह की विदेशी संस्थाओं की ओर से भारत में आय के रूप में नहीं दिखाया गया।

विज्ञापन
BBC 'survey': I-T found tax evasion on certain remittances, discrepancies in transfer pricing
बीबीसी - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों में 58 घंटे से अधिक समय तक चले "सर्वे" के दौरान आयकर अधिकारियों ने स्थानांतरण मूल्य निर्धारण दस्तावेज के संबंध में "महत्वपूर्ण" साक्ष्य हासिल किए हैं। सीबीडीटी ने यह भी कहा कि आईटी अधिकारियों ने ट्रांसफर प्राइसिंग दस्तावेज में कई विसंगतियां पाई हैं।

विज्ञापन


सीबीडीटी ने कहा कि आईटी टीमों ने कर्मचारियों के बयानों, डिजिटल सबूतों और दस्तावेजों के जरिए महत्वपूर्ण सबूतों का पता लगाया है। “समूह की विभिन्न संस्थाओं की ओर से  दिखाई गई आय, लाभ भारत में परिचालन के पैमानों के अनुरूप नहीं है। ट्रांसफर प्राइसिंग डॉक्यूमेंटेशन के संबंध में भी कई गड़बड़ियां मिली हैं। 
विज्ञापन


केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कहा, "विभाग ने संगठन के संचालन से संबंधित कई साक्ष्य एकत्र किए, जो इंगित करते हैं कि कुछ प्रेषणों पर कर का भुगतान नहीं किया गया है, जिन्हें समूह की विदेशी संस्थाओं की ओर से भारत में आय के रूप में नहीं दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीडीटी के एक प्रवक्ता ने ब्रॉडकास्टर का नाम लिए बिना कहा, "सर्वेक्षण संचालन से यह भी पता चला है कि सहायक कर्मचारियों की सेवाओं का उपयोग किया गया है, जिसके लिए भारतीय इकाई द्वारा संबंधित विदेशी संस्था को प्रतिपूर्ति की गई है। इस तरह के प्रेषण भी रोक कर के अधीन होने के लिए उत्तरदायी थे, जो नहीं किया गया है।"  

कर अधिकारी तीन दिन की व्यापक तलाशी के लिए मंगलवार सुबह ब्रॉडकास्टर के दफ्तर पहुंचे थे। उस दौरान अधिकारियों ने पहले आरोप लगाया था कि बीबीसी को अतीत में नोटिस दिए गए थे, लेकिन वह "नियमों का उल्लंघन" कर रहा था और उसने अपने मुनाफे को काफी हद तक दूसरी तरफ मोड़ दिया था।


आईटी विभाग ने बीबीसी के कुछ संपादकीय और प्रशासनिक कर्मचारियों की ओर से इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन और लैपटॉप की जांच की थी। पिछले तीन दिनों में प्रासंगिक डिजिटल उपकरणों से क्लोन किए गए डेटा की जांच की थी। उन कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए गए जिनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed