{"_id":"63664b4402a7fe58e3541077","slug":"bar-codes-on-medicine-packs-government-is-preparing-to-check-counterfeit-medicines","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bar Codes on Medicine Packs: नकली दवाओं पर लगाम लगाने की सरकार कर रही तैयारी, पैकेट्स पर छपेंगे बार कोड","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Bar Codes on Medicine Packs: नकली दवाओं पर लगाम लगाने की सरकार कर रही तैयारी, पैकेट्स पर छपेंगे बार कोड
Sat, 05 Nov 2022 05:52 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Sat, 05 Nov 2022 05:52 PM IST
सार
Bar Codes on Medicine :दवाओं के पैकेज पर बारकोड अनिवार्य करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि दवाओं के पैकेट्स की स्कैनिंग करने पर विनिर्माण लाइसेंस और बैच नंबर जैसी जानकारी प्राप्त की जा सके।
विज्ञापन
medicines - New
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नकली दवाओं के खतरे को रोकने के लिए सरकार दवा कंपनियों के लिए 300 तरह के दवाओं के फॉर्मूलेशन पैकेज पर बार कोड प्रिंट करना अनिवार्य करने जा रही है। दवाओं के पैकेज पर बारकोड अनिवार्य करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि दवाओं के पैकेट्स की स्कैनिंग करने पर विनिर्माण लाइसेंस और बैच नंबर जैसी जानकारी प्राप्त की जा सके। बता दें कि ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक रूल्स 1945 में संशोधन के बाद तीन सौ तरह के दवाओं के फॉर्म्यूलेशन पैकेज पर बार कोड छापने के नियम अगले साल मई से लागू हो जाएंगे।
विज्ञापन
एक आधिकारिक सूत्र ने मीडिया को बताया है कि जिन तीन सौ दवाओं की पैकेजिंग पर बार कोड छापे जाने हैं उनका एक बड़ा हिस्सा ज्यादातर काउंटर पर खरीदा जाता है। ऐसे में उनके पैकेट्स पर बार कोड छपने से नकली दवाओं के रोकथाम में मदद मिलेगी। इस संशोधन का उद्देश्य नकली दवाओं की आपूर्ति को रोकना और सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन