फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Banks will be closed for four days, know on which day there will be a holiday on Shri Krishna Janmashtami?

Bank Holidays: चार दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, जानिए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कहां, किस दिन रहेगी छुट्टी?

Wed, 17 Aug 2022 11:21 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 17 Aug 2022 11:21 AM IST
सार

18 अगस्त यानी गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर उड़ीसा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 19 अगस्त को शुक्रवार के दिन श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर गुजरात, मध्य प्रदेश, चंडीगढ, तमिलनाडु, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर में बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

विज्ञापन
Banks will be closed for four days, know on which day there will be a holiday on Shri Krishna Janmashtami?
august 2022 bank holiday 2022 new - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम है तो उसे आज यानी बुधवार को ही निपटा लें क्योंकि गुरुवार से रविवार तक यानी 18 अगस्त से 21 अगस्त तक बंद रहेंगे। ऐसे में यह जरूरी है कि इन दिनों में बैंक के काम के लिए घर से निकलने से पहले यह जरूर चेक कर लें कि आप जिस शाखा पर जाने के लिए घर से निकल रहे हैं वह खुला भी है या नहीं। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो पता चला आप बैंक शाखा पर पहुंच गए और वहां पर ताला लटका नजर आए। 

विज्ञापन

बता दें कि 18 अगस्त यानी गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर उड़ीसा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 19 अगस्त को शुक्रवार के दिन श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर गुजरात, मध्य प्रदेश, चंडीगढ, तमिलनाडु, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर में बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

विज्ञापन


20 अगस्त को शनिवार के दिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हैदराबाद में बैंक बंद रहेंगे। रविवार (21 अगस्त) को बैंकों में साप्ताहिक अवकाश होगा। ऐसे में अगर आप इन चार दिनों में बैंक जाने की योजना बना रहे हैं तो यह चेक करके ही घर से निकलें कि इस दिन आपके राज्य या शहर में बैंक शाखाएं खुलीं हैं या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावे अगस्त महीने में इन दिनों को बैंक बंद रहेंगे।   

27 अगस्त 2022: चौथा शनिवार होने के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।

28 अगस्त 2022: रविवार होने के कारण बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

29 अगस्त, 2022: श्रीमंत शंकरदेव की तिथि के मौके पर असम में बैंक बंद रहेंगे।

31 अगस्त, 2022: संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष)/गणेश चतुर्थी/वरसिद्धि विनायक व्रत/विनायक चतुर्थी के मौके पर गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उड़ीसा, तमिलनाडु, तेलंगाना और गोवा में बैंक बंद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed