फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Bank of Baroda suspends officials linked to mobile app bob World manipulation case Business News in Hindi

BoB: बैंक ऑफ बड़ौदा ने मोबाइल एप से जुड़े अधिकारियों को किया निलंबित, कस्टमर के खातों से छेड़छाड़ का आरोप

Thu, 19 Oct 2023 12:12 AM IST
गुलाम अहमद पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 19 Oct 2023 12:12 AM IST
सार

भारतीय रिजर्व बैंक ने 10 अक्तूबर को बैंक ऑफ बड़ौदा को निर्देश दिया था कि तत्काल प्रभाव से बॉब वर्ल्ड से नए उपभोक्ताओं को जोड़ना बंद कर दे।

विज्ञापन
Bank of Baroda suspends officials linked to mobile app bob World manipulation case Business News in Hindi
बैंक ऑफ बड़ौदा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने मोबाइल एप से नए उपभोक्ताओं को जोड़ने पर भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से रोक लगाने के बाद अपने कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। यह अधिकारी बैंक के मोबाइल एप बॉब वर्ल्ड से जुड़े हुए थे और आरोप है कि इन्होंने एप पर लोगों का रजिस्ट्रेशन ज्यादा दिखाने के लिए उपभोक्ताओं के खातों से छेड़छाड़ की।

विज्ञापन


निलंबित किए गए अधिकारियों में सहायक महाप्रबंधक स्तर के कुछ अधिकारी शामिल हैं। हालांकि बैंक ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। रिजर्व बैंक ने 10 अक्तूबर को बैंक ऑफ बड़ौदा को निर्देश दिया था कि तत्काल प्रभाव से बॉब वर्ल्ड से नए उपभोक्ताओं को जोड़ना बंद कर दे।
विज्ञापन


मौजूदा वित्त वर्ष में पकड़ी गई 1.36 लाख करोड़ की जीएसटी चोरी
जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) के अधिकारियों ने वित्त वर्ष 2023-24 में 1.36 लाख करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का पता लगाया है। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा, वित्त वर्ष 2022-23 में जीएसटी अधिकारियों ने एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी चोरी का पता लगाया था। इस वर्ष के शुरुआती छह महीनों में ही जीएसटी चोरी का आंकड़ा पिछले साल के आंकड़े को पार कर गया है। वर्तमान वित्तवर्ष में करीब 14000 करोड़ रुपये के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट के 1040 मामलों का पता चला है। इनमें से अब तक करीब 91 घोटालेबाज पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया कि जो कर चोरी पकड़ी गई है इनमें से 14108 करोड़ रुपये का स्वैच्छिक भुगतान कर दिया गया है। डीजीजीआई ने यह भी कहा कि उसने करीब 57 हजार करोड़ रुपये की संलिप्तता वाले 6000 से अधिक फर्जी आईटीसी मामले का भी पता लगाया है। इस संदर्भ में उसने अप्रैल 2020 से लेकर सितंबर 2023 तक करीब 500 लोगों को गिरफ्तार किया है।


मंत्रालय ने कहा, जीएसटी चोरी की घटनाओं से निपटने के लिए डीजीजीआई ने डाटा विश्लेषण समेत कई आधुनिक तरीकों के जरिये कर चोरी के नए क्षेत्रों में इंटेलीजेंस को मजबूत किया है। डीजीजीआई पूरे देश से इस तरह की सूचनाओं को जुटाने के लिए अपने इंटेलीजेंस नेटवर्क को मजबूत कर रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed