Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Bank of Baroda Report Growth rate may be 6.4 percent third quarter

BOB Report: तीसरी तिमाही में 6.4 फीसदी रह सकती है विकास दर, 29 फरवरी को आएंगे जीडीपी आंकड़े

Sat, 24 Feb 2024 06:10 AM IST
जलज मिश्रा अजीत सिंह, नई दिल्ली
अजीत सिंह, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 24 Feb 2024 06:10 AM IST
सार

रिपोर्ट के अनुसार, कषि और उद्योग क्षेत्र में धीमी वृद्धि रहेगी। सेवा क्षेत्र में तेज वृद्धि की उम्मीद है। औद्योगिक क्षेत्र की विकास दर जहां 8 फीसदी रह सकती है, वहीं खनन और विनिर्माण की वृद्धि दर छह और 8.6 फीसदी रह सकती है। हालांकि, दूसरी तिमाही की तुलना में यह कम रह सकती है।

विज्ञापन
Bank of Baroda Report Growth rate may be 6.4 percent third quarter
GDP - फोटो : Social Media

विस्तार

देश की आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 6.4 फीसदी रहने की उम्मीद है। बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) की रिपोर्ट के मुताबिक, विनिर्माण व कंस्ट्रक्शन क्षेत्र जीडीपी में सबसे ज्यादा योगदान करेंगे। सरकार 29 फरवरी को जीडीपी के आंकड़े जारी करेगी। रिपोर्ट के अनुसार, सख्त मौद्रिक नीतियों और अन्य चुनौतियों के बीच दुनिया में मंदी का खतरा बना हुआ है। इनसे वैश्विक विकास प्रभावित होने का जोखिम है। घरेलू स्तर पर लचीलेपन के कारण भारतीय जीडीपी अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में बेहतर स्थिति में है। चालू वित्त वर्ष में जीडीपी 6.8 फीसदी की दर से बढ़ सकती है। 2024-25 में यह 6.75-6.8 फीसदी रह सकती है। हालांकि, विपरीत वैश्विक स्थितियों के कारण निर्यात प्रभावित हो सकता है।

विज्ञापन

कृषि और उद्योग क्षेत्र में धीमी रहेगी वृद्धि
रिपोर्ट के अनुसार, कषि और उद्योग क्षेत्र में धीमी वृद्धि रहेगी। सेवा क्षेत्र में तेज वृद्धि की उम्मीद है। औद्योगिक क्षेत्र की विकास दर जहां 8 फीसदी रह सकती है, वहीं खनन और विनिर्माण की वृद्धि दर छह और 8.6 फीसदी रह सकती है। हालांकि, दूसरी तिमाही की तुलना में यह कम रह सकती है। ट्रैक्टर और दोपहिया वाहनों की बिक्री में नरमी से ग्रामीण मांग धीमी होने की आशंका है। हालांकि, जनवरी में ई-वे बिल जेनरेशन में वृद्धि से सेवाओं को कुछ मदद मिलेगी।

विज्ञापन

सेवा क्षेत्र : 6.7 फीसदी की रफ्तार से बढ़ेगा आगे
बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी रिपोर्ट में कहा, चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में निर्माण क्षेत्र की विकास दर बेहतर रह सकती है। इस दौरान सेवा क्षेत्र 6.7 फीसदी की रफ्तार से आगे बढ़ सकता है।  दूसरी तिमाही में इसकी वृद्धि दर 5.8 फीसदी रही थी। तीसरी तिमाही के दौरान कारोबार, होटल और परिवहन क्षेत्र की विकास दर 6.4 फीसदी रहने का अनुमान है। कर्ज वितरण की अच्छी सि्थति से वित्तीय क्षेत्र 6.5 फीसदी की दर से आगे बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed