{"_id":"61c5711b153e1a503027a98f","slug":"bank-holiday-today-banks-to-stay-closed-for-six-days-in-december-2021-last-week-see-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bank Holidays 2021 December: बैंक से जुड़े काम जल्द निपटा लें, साल के अंत में छह दिन तक नहीं होगा काम-काज","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Bank Holidays 2021 December: बैंक से जुड़े काम जल्द निपटा लें, साल के अंत में छह दिन तक नहीं होगा काम-काज
Fri, 24 Dec 2021 12:35 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:35 PM IST
सार
Bank Holidays 2021 December: साल का आखिरी महीना यानी दिसंबर खत्म होने में बस 8 दिन शेष हैं। इस बीच आपके लिए जरूरी खबर ये है कि बैंक से जुड़े काम आपको जल्द निपटाने होंगे, क्योंकि आज से 31 दिसंबर तक छह दिन बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
BANK HOLIDAY
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
साल का आखिरी महीना यानी दिसंबर खत्म होने में बस 8 दिन शेष हैं। इस बीच आपके लिए जरूरी खबर ये है कि बैंक से जुड़े काम आपको जल्द निपटाने होंगे, क्योंकि आज से 31 दिसंबर तक छह दिन बैंक बंद रहेंगे। यानी इनमें कोई काम-काज नहीं होगा। इसके अलावा नए साल की शुरुआत से यानी जनवरी 2022 में कुल 14 दिन बैंक में छुट्टियां रहेंगी। ऐसे में एक बार बैंक की छुट्टियों की पूरी लिस्ट चेक करना जरूरी है।
विज्ञापन
राज्यों में अलग-अलग छुट्टियां
आरबीआई की तरफ से जारी छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, आज की छुट्टी को छोड़कर कल 25 दिसंबर क्रिसमस से लेकर नया साल शुरू होने तक पांच दिन बैंक में अवकाश रहेगा। हालांकि, इनमें से कई छुट्टियां स्थानीय हैं। बता दें कि बैंकों की छुट्टियां देश के अलग-अलग राज्यों और हिस्सों के हिसाब से भी अलग-अलग होती हैं। आरबीआई की बैंक हॉलिडे लिस्ट में भी अलग-अलग राज्य के हिसाब से अलग-अलग छुट्टियों का ब्योरा रहता है। इसके अलावा बैंकों मे दूसरे और चौथे शनिवार को भी अवकाश रहता है जिसके चलते इनकी संख्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन
कल से इन पांच दिनों में बैंक बंद
25 दिसंबर क्रिसमस-चौथा शनिवार (बेंगलुरु और भुवनेश्वर को छोड़कर सभी जगह बैंक बंद)
26 दिसंबर रविवार (साप्ताहिक अवकाश) सभी जगह
27 दिसंबर क्रिसमस सेलिब्रेशन (आइजोल में बैंक बंद)
30 दिसंबर यू कियांग नॉन्गबाह (शिलॉन्ग में बैंक बंद)
31 दिसंबर न्यू ईयर्स इवनिंग (आइजोल में बैंक बंद)
जनवरी 2022 में 14 दिन बैंक छुट्टियां
1 जनवरी शनिवार देश भर में नए साल का दिन
2 जनवरी रविवार देश भर में सप्ताह का अवकाश
3 जनवरी सोमवार सिक्किम में नए साल और लासूंग की छुट्टी रहेगी
4 जनवरी मंगलवार सिक्किम में लासूंग पर्व की छुट्टी रहेगी
9 जनवरी रविवार गुरु गोबिंद सिंह जयंती पूरे देश में, पूरे देश में वीक ऑफ
11 जनवरी मंगलवार मिशनरी दिवस मिजोरम
12 जनवरी बुधवार स्वामी विवेकानंद जयंती पर अवकाश रहेगा
14 जनवरी शुक्रवार मकर संक्रांति कई राज्य
15 जनवरी शनिवार पोंगल आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, तमिलनाडु
16 जनवरी रविवार देश भर में सप्ताह का अवकाश
23 जनवरी रविवार नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, पूरे देश में वीक ऑफ
25 जनवरी मंगलवार राज्य स्थापना दिवस हिमाचल प्रदेश
26 जनवरी बुधवार गणतंत्र दिवस पूरे देश में
31 जनवरी सोमवार असम में बैंक बंद