August Bank Holiday: इस हफ्ते सिर्फ तीन दिन खुलेंगी बैंक शाखाएं, जल्दी निपटा लें अपने सारे काम
August Bank Holiday: अगस्त महीने में आठ अगस्त को शुरू हो रहे हफ्ते में सबसे अधिक छुट्टियां रहेंगी। आठ अगस्त से 15 अगस्त के बीच पांच दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। इसका मतलब इस हफ्ते सिर्फ तीन दिन ही बैंकिंग का कामकाज होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप अपनी बैंकिंग सुविधाओं के लिए बैंक की शाखाओं पर निर्भर हैं तो यह खबर आप जरूर पढ़ें। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की अगस्त के लिए जारी छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार इस महीने में 18 दिन अलग-अलग कारणों से बैंक बंद रहेंगे।
महीने के पहले दिन एक अगस्त को भी बैंक बंद थे। अगस्त महीने में आठ अगस्त को शुरू हो रहे हफ्ते में सबसे अधिक छुट्टियां रहेंगी। आठ अगस्त से 15 अगस्त के बीच पांच दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। इसका मतलब इस हफ्ते सिर्फ तीन दिन ही बैंकिंग का कामकाज होगा। आइए एक नजर डालते हैं कि अगस्त महीने के बाकी बचे दिनों में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे?
नौ अगस्त को मुहर्रम के कारण बंद रहेंगे बैंक
मंगलवार (नौ अगस्त) को बैंक में मुहर्रम की छुट्टी रहेगी। उसके बाद शुक्रवार (12 अगस्त) को रक्षा बंधन की छुट्टी रहेगी। कुछ जगहों पर 11 अगस्त को भी रक्षाबंधन की छुट्टी रहेगी। 13 अगस्त को अगस्त महीने का़ दूसरा शनिवार हाेने के कारण बैंक बंद रहेंगे। 14 अगस्त को रविवार होने के कारण बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। हालांकि रविवार के दिन खुलने वाली शाखाएं इस दिन खुली रहेंगी। उसके अगले दिन 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी।
18 और 19 अगस्त को बैंकों में रहेंगी जन्माष्टमी की छुट्टियां
इस हफ्ते के बाद 18 अगस्त (गुरुवार) और 19 अगस्त (शुक्रवार) को जन्माष्टमी के कारण बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। अगली छुट्टी 27 अगस्त को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण रहेगी। 28 अगस्त को रविवार का दिन होगा इसलिए बैंक बंद रहेंगे।
आइए अगस्त महीने की बैंक छुट्टियों (Bank Holidays in August) को सूचीबद्ध रूप में देखते हैं।
| तारीख | दिन | छुट्टी |
| 9 अगस्त | मंगलवार | मुहर्रम |
| 12 अगस्त | शुक्रवार | रक्षाबंधन |
| 13 अगस्त | शनिवार | महीने का दूसरा शनिवार |
| 14 अगस्त | रविवार | साप्ताहिक छुट्टी |
| 15 अगस्त | सोमवार | स्वतंत्रता दिवस |
| 18 अगस्त | गुरुवार | जन्माष्टमी |
| 19 अगस्त | शुक्रवार | जन्माष्टमी |
| 21 अगस्त | रविवार | साप्ताहिक छुट्टी |
| 27 अगस्त | शनिवार | महीने का चौथा शनिवार |
| 28 अगस्त | रविवार | साप्ताहिक छुट्टी |