{"_id":"62165ecdeed1b75c275ad554","slug":"bank-fraud-case-two-immovable-properties-of-llo-industries-attached-allegation-of-fraudulent-transactions-of-201-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक धोखाधड़ी : एलएलओ इंडस्ट्रीज की दो अचल संपत्तियां अटैच, 201.88 करोड़ के फर्जी लेन-देन का आरोप","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
बैंक धोखाधड़ी : एलएलओ इंडस्ट्रीज की दो अचल संपत्तियां अटैच, 201.88 करोड़ के फर्जी लेन-देन का आरोप
Wed, 23 Feb 2022 09:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 23 Feb 2022 09:50 PM IST
सार
निदेशालय ने सीबीआई की बैंक सुरक्षा और धोखाधड़ी सेल बेंगलुरु की ओर से दर्ज रिपोर्ट के आधार पर एसएलओ के डायरेक्टर अनिल कुमार ओझा और अन्य के खिलाफ जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
ईडी की कार्रवाई
- फोटो : ANI
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय ने बैक धोखाधड़ी से जुडे धन शोधन मामले में एसएलओ इंडस्ट्रीज लिमिटेड का प्लांट और मशीनरी जब्त कर ली है। 3.81 करोड़ रुपये कीमत की ये संपत्तियां धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जब्त की गई हैं।
विज्ञापन
निदेशालय ने सीबीआई की बैंक सुरक्षा और धोखाधड़ी सेल बेंगलुरु की ओर से दर्ज रिपोर्ट के आधार पर एसएलओ के डायरेक्टर अनिल कुमार ओझा और अन्य के खिलाफ जांच शुरू की थी। जांच में पता चला कि कंपनी ने कॉरपोरेशन बैंक (अब यूनियन बैंक) से विभिन्न ऋण सुविधाएं ले रखी थीं और 201.88 करोड़ का फर्जी लेन-देन किया।
विज्ञापन
एसएलओ ने अपने ग्रुप की अन्य कंपनियों के साथ खातों में हेराफेरी कर इस धन को हड़प लिया। सीबीआई की जांच में पता चला कि इस रकम को रियल एस्टेट में निवेश कर दिया गया। इससे पहले कंपनी 82.83 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति को अटैच किया जा चुका है।
विज्ञापन