फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Bank board should follow risk management strategies, RBI deputy governor said insist on compliance

RBI: जोखिम प्रबंधन रणनीतियों का पालन करें बैंक के बोर्ड, आरबीआई के डिप्टी गवर्नर बोले- अनुपालन पर दें जोर

Thu, 01 Jun 2023 06:07 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 01 Jun 2023 06:07 AM IST
सार

आरबीआई के डिप्टी गवर्नर एमके जैन ने निजी बैंकों के निदेशकों के सम्मेलन में कहा कि बैंक की प्रतिष्ठा और वित्तीय स्थिरता की रक्षा के लिए प्रभावी जोखिम प्रबंधन, शासन और अनुपालन आवश्यक हैं। एक प्रभावी शासन के लिए एक सक्षम और स्वतंत्र बोर्ड की जरूरत होती है। जो जोखिम को ध्यान में रखते हुए उचित रणनीति तैयार करके प्रबंधन की देखरेख करता है।

विज्ञापन
Bank board should follow risk management strategies, RBI deputy governor said insist on compliance
आरबीआई के डिप्टी गवर्नर एमके जैन। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बैंकिंग सेक्टर में कॉरपोरेट गवर्नेंस को लेकर आरबीआई ने कड़ा रूख अपनाया है। एक दिन पहले ही आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास के बयान के बाद अब डिप्टी गवर्नर एमके जैन ने कहा है कि बैंकों के बोर्डों को मजबूत जोखिम प्रबंधन रणनीतियों का पालन करना चाहिए। किसी भी संभावित जोखिम की तैयारी करते समय अनुपालन और प्रभावी शासन पर जोर देना चाहिए।

विज्ञापन


एमके जैन ने निजी बैंकों के निदेशकों के सम्मेलन में कहा, बैंक की प्रतिष्ठा और वित्तीय स्थिरता की रक्षा के लिए प्रभावी जोखिम प्रबंधन, शासन और अनुपालन आवश्यक हैं। एक प्रभावी शासन के लिए एक सक्षम और स्वतंत्र बोर्ड की जरूरत होती है। जो जोखिम को ध्यान में रखते हुए उचित रणनीति तैयार करके प्रबंधन की देखरेख करता है।
विज्ञापन


लंबी अवधि के कारोबार का बैंक रखें नजरिया
डिप्टी गवर्नर ने बैंकों से यह सुनिश्चित करने की भी मांग की कि उनके कार्य उद्देश्य और नियमन के सिद्धांतों का पालन करते हैं। बैंकों को अपने कारोबार का लंबी अवधि का नजरिया रखना चाहिए और वित्तीय स्वास्थ्य, प्रतिष्ठा और व्यापक सामाजिक और पर्यावरणीय कारकों पर निर्णयों के प्रभाव पर विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक मंडल की भूमिका को बढ़ा-चढ़ाकर नहीं बताएं
जैन ने कहा, बैंकिंग क्षेत्र की सतत वृद्धि और स्थिरता सुनिश्चित करने में निदेशक मंडल की भूमिका को बढ़ा-चढ़ाकर नहीं बताया जा सकता है। जमाकर्ताओं, शेयरधारकों, नियामकों और विभिन्न हितधारकों के हितों के संरक्षक के रूप में बोर्डों को एक सक्रिय और रणनीतिक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।


डिजिटल परिवर्तन पर करें फोकस बैंकों को डिजिटल परिवर्तन पर ध्यान केंद्रित करने, ग्राहक अनुभव को बढ़ाने, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और ब्लॉकचैन जैसी नवीन तकनीकों को अपनाना चाहिए। साइबर सुरक्षा उपायों में निवेश करना होगा। डिजिटल की मांगों को पूरा करने को अन्य कंपनियों से करार के साथ  कर्मचारियों को भी सक्षम बनाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed