बंगलूरू में मिलता है सबसे ज्यादा वेतन, तीसरे स्थान पर है एनसीआरः रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में सबसे ज्यादा वेतन बंगलूरू में काम करने वाले पेशेवरों को मिलता है। यहां जूनियर, मिड लेवल और सीनियर लेवल पर देश के अन्य शहरों के मुकाबले सबसे ज्यादा वेतन दिया जाता है। रैंडस्टैड की ओर से बृहस्पतिवार को जारी सर्वे रिपोर्ट में बताया गया कि आईटी क्षेत्र के पेशेवरों को सबसे ज्यादा वेतन मिलता है।
रैंडस्टैड इनसाइट सैलरी ट्रेंड रिपोर्ट-2019 के मुताबिक, बंगलूरू में जूनियर स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों का सालाना औसतन सीटीसी 5.27 लाख रुपये है। हैदराबाद इस मामले में 5 लाख रुपये सीटीसी के साथ दूसरे और मुंबई 4.59 लाख रुपये के साथ तीसरे पायदान पर है।
बंगलूरू 2017 और 2018 में भी वेतन भुगतान के मामले में सबसे आगे था। रिपोर्ट में बताया गया है कि बंगलूरू में मिड लेवल के कर्मचारियों को औसतन 16.45 लाख रुपये का सालाना भुगतान होता है। इसके बाद मुंबई (15.07 लाख) और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (14.5 लाख) का नंबर आता है।
सीनियर लेवल पर काम करने वालों को बंगलूरू में सबसे ज्यादा औसतन 35.45 लाख रुपये का सालाना भुगतान होता है। वहीं, मुंबई में 33.95 लाख रुपये जबकि पुणे में 32.68 लाख रुपये मिलते हैं।
डिजिटल मार्केटिंग में सबसे ज्यादा पैसा
सर्वे में बताया गया है कि मौजूदा समय में बदलाव के अनुरूप नए तरह के पेशेवरों की मांग है। सीनियर लेवल पर डिजिटल मार्केटिंग का अनुभव रखने वाले पेशेवरों को औसतन 35.65 लाख रुपये सालाना मिलते हैं। इसके तहत क्लाउड प्रोडक्ट मैनेजमेंट, एनालिस्ट, एआई और ऑटोमेशन जैसी तकनीकी दक्षता रखने वालों की भारी मांग है। जीएसटी मामलों के विशेषज्ञों, अकाउंटेंट, प्रबंधन सलाहकार और कानूनी परामर्शदाताओं की मांग भी सेवा क्षेत्र में बढ़ती जा रही है। ऐसे पेशेवरों की जूनियर और सीनियर दोनों स्तरों पर काफी जरूरत है।