फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Azim Premji proved to be the biggest donor of the country

Donation: अजीम प्रेमजी साबित हुए देश के सबसे बड़े दानवीर, जानिए किस नंबर पर हैं अंबानी और अडानी

Thu, 28 Oct 2021 09:49 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 28 Oct 2021 09:49 PM IST
सार

एडेलगिव हुरुन इंडिया फिलैंथ्रोपी 2021 लिस्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2020-21 में अजीम प्रेमजी ने कुल 9,713 करोड़ रुपये दान दिए।

विज्ञापन
Azim Premji proved to be the biggest donor of the country
विप्रो के संस्थापक प्रेमजी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईटी कंपनी विप्रो के संस्थापक अजीम प्रेमजी देश में दान देने के मामले में सबसे टॉप पर हैं। वे देश के सबसे बड़े दानवीर कारोबारी बने हुए हैं। एडेलगिव हुरुन इंडिया फिलैंथ्रोपी 2021 लिस्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2020-21 में अजीम प्रेमजी ने कुल 9,713 करोड़ रुपये दान दिए। यानि उन्होंने रोजाना 27 करोड़ रुपये का दान दिया है। उन्होंने परमार्थ कार्य करने वाले भारतीयों के बीच अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। रिपोर्ट के मुताबिक, महामारी से प्रभावित वर्ष के दौरान प्रेमजी ने एक चौथाई दान बढ़ा दिया।  

विज्ञापन


शिव नाडर दूसरे नंबर पर 
अजीम प्रेमजी के बाद दूसरे नंबर पर रहे आईटी कंपनी एचसीएल के शिव नाडर जिन्होंने परमार्थ कार्यों के लिए 1,263 करोड़ रुपये का दान दिया। एशिया के सबसे धनी व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने 577 करोड़ रुपये दान में दिए और वह इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। कुमार मंगलम बिड़ला 377 करोड़ रुपये दान के साथ चौथे स्थान पर हैं।
विज्ञापन


अदानी आठवें नंबर पर 
देश के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति और अडानी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडानी ने 130 करोड़ रुपये का दान किए और वे दानदाताओं की सूची में आठवें स्थान पर हैं। इन्फोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि 183 करोड़ रुपये के दान के साथ सूची में पांचवें स्थान पर रहे। शीर्ष 10 दानदाताओं में हिंदुजा परिवार, बजाज परिवार, अनिल अग्रवाल और बर्मन परिवार शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सूची में कुछ नए नाम भी जुड़े हैं जिनमें से एक हैं सबसे बड़े स्टॉक निवेशक राकेश झुनजुनवाला। उन्होंने शिक्षा के प्रयासों के साथ वित्त वर्ष 2021 में अपनी कुल कमाई का एक चौथाई या 50 करोड़ रुपये दान दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed