फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Axis Bank elevates Sharda to whole-time director

Axis Bank: एक्सिस बैंक ने मुनीश शारदा को कार्यकारी निदेशक बनाया, आरबीआई के निर्देश के बाद लिया गया निर्णय

Sat, 28 Oct 2023 02:49 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 28 Oct 2023 02:49 PM IST
सार

एक्सिस बैंक ने मुनीश शारदा को पूर्णकालिक कार्यकारी निदेशक के पद पर पदोन्नत करने की घोषणा की है। यह नियुक्ति भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से निजी बैंकों को एक निर्देश जारी करने के एक दिन बाद हुई है।

विज्ञापन
Axis Bank elevates Sharda to whole-time director
एक्सिस बैंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक्सिस बैंक ने मुनीश शारदा को पूर्णकालिक कार्यकारी निदेशक के पद पर पदोन्नत करने की घोषणा की है। यह नियुक्ति भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से निजी बैंकों को एक निर्देश जारी करने के एक दिन बाद हुई है, जिसमें यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि उनके बोर्ड में कम से कम दो कार्यकारी निदेशक हों।

विज्ञापन


बैंक के बोर्ड ने 26 अक्टूबर, 2023 को हुई एक बैठक में शारदा को पूर्णकालिक निदेशक के रूप में नियुक्त करने और उन्हें "कार्यकारी निदेशक" के रूप में नामित करने के निर्णय को मंजूरी दी।
विज्ञापन


यह नियुक्ति 1 नवंबर, 2023 से या आरबीआई की मंजूरी पर, जो भी बाद में हो, प्रभावी होगी। कार्यकाल प्रभावी तारीख से तीन साल के लिए होगा, जो बैंक के शेयरधारकों और आरबीआई के अनुमोदन के अधीन होगा। शारदा सुब्रत मोहंती के बाद बैंक के बोर्ड में दूसरे कार्यकारी निदेशक होंगे। शारदा (52) सितंबर 2021 से एक्सिस बैंक में ग्रुप एग्जीक्यूटिव और भारत बैंकिंग की प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed