Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Aviation: Plane going from Delhi to America landing at Russian airport, Air India expressed regret

Air India: यूएस जा रहे विमान की रूस में आपात लैंडिंग को लेकर आया एयर इंडिया का बयान; खेद जताते हुए कही यह बात

Fri, 19 Jul 2024 04:28 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 19 Jul 2024 04:28 PM IST
सार

Aviation: एयर इंडिया ने एक्स पर साझा किए गए एक बयान में कहा है कि 18 जुलाई 2024 को दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को तक उड़ान भरने वाले एएल183 ने स्थानीय समयानुसार लगभग आधी रात को रूस के क्रास्नोयार्स्क अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (केजेए) पर एहतियाती लैंडिंग की थी। यात्रियों की सहायता के लिए एयर इंडिया ने स्थानीय सपोर्ट को काम पर लगाया।

विज्ञापन
Aviation: Plane going from Delhi to America landing at Russian airport, Air India expressed regret
एयर इंडिया - फोटो : Twitter: @airindia

विस्तार

दिल्ली से अमेरिका जा रहे एयर इंडिया के विमान की रूस के क्रास्नोयार्स्क इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KJA) पर आपात लैंडिंग मामले में एयर इंडिया ने बयान जारी कर सफाई दी है। इस घटना में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। अब इस मामले में एयर इंडिया ने बयान जारी कर अपना पक्ष रखा है। एयर इंडिया ने एक्स पर साझा किए गए एक बयान में कहा है कि 18 जुलाई 2024 को दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को तक उड़ान भरने वाले एएल183 ने स्थानीय समयानुसार लगभग आधी रात को रूस के क्रास्नोयार्स्क अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (केजेए) पर एहतियाती लैंडिंग की थी।

विज्ञापन


इस दौरान यात्रियों की सहायता के लिए एयर इंडिया ने स्थानीय सपोर्ट को काम पर लगाया, पर वे यात्रियों के पास रूसी वीजा के अभाव में टर्मिनल भवन तक ही अपनी सेवाएं दे पाए। टर्मिनल पर भोजन और पेय सुविधाएं, जो शाम को बंद कर दी गई थीं, अब खुल गई हैं और सभी यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन


मॉस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास के प्रतिनिधियों ने रात में हवाई अड्डे का दौरा किया वे  यात्रियों को होटलों में जाने की अनुमति देने के लिए रूसी अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं। वे रात भर स्टैंडबाय पर रहे हैं। एक राहत उड़ान के लिए विनियामक मंजूरी प्राप्त कर ली गई है जो भारतीय समयानुसार 1100 बजे मुंबई से प्रस्थान करेगी और मेहमानों को आज बाद में क्रास्नोयार्स्क अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से बाहर ले जाएगी। एयर इंडिया को इस मार्ग परिवर्तन से होने वाली यात्रियों की असुविधा के लिए खेद है, पर ऐसा सुरक्षा के हित में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस में फंसे यात्रियों के लिए एअर इंडिया ने भेजी राहत उड़ान
शुक्रवार देर रात एयर इंडिया ने बताया कि एयर इंडिया ने रूस में फंसे दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को उड़ान के यात्रियों के लिए शुक्रवार को मुंबई से एक राहत उड़ान- एआई 1179 भेजी। एक दिन पूर्व सैन फ्रांसिस्को जा रही एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 183 को मार्ग बदलकर रूस के क्रास्नोयार्स्क अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (केजेए) पर उतारा गया था। कार्गो होल्ड क्षेत्र में कुछ तकनीकी गड़बड़ी सामने आने के बाद विमान की आपात लैंडिंग कराई थी। इसमें 225 यात्री और चालक दल के 19 सदस्य सवार थे। राहत उड़ान में यात्रियों के लिए खाने-पीने की सामग्री भी भेजी गई। इससे पहले जून 2023 में एअर इंडिया का बोइंग विमान इसी तरह इस रूट पर तकनीकी दिक्कत के कारण एक दिन तक फंसा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed