फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   auto sector sale slumps has made industry fear of loss of 10 lakh jobs in future

ऑटो सेक्टर में मंदी की मार, 10 लाख लोगों की नौकरी पर मंडराया खतरा

Wed, 24 Jul 2019 04:45 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 24 Jul 2019 04:45 PM IST
विज्ञापन
auto sector sale slumps has made industry fear of loss of 10 lakh jobs in future
- फोटो : सांकेतिक

ऑटो सेक्टर में मंदी छाने और उत्पादन ठप होने की वजह से 10 लाख लोगों की नौकरी पर खतरा मंडरा गया है। फिलहाल यह सेक्टर ही देश भर में 50 लाख से अधिक लोगों को रोजगार देता है। 

विज्ञापन

कंपनियों में बंद हुआ उत्पादन

गाड़ियों और उनके पार्ट्स पर 28 फीसदी जीएसटी लगता है। इससे गाड़ियों का उत्पादन मूल्य काफी बढ़ जाता है। पिछले छह महीनों से देश में वाहनों की बिक्री में लगातार गिरावट आ रही है। देश भर में कई सारे शोरूम भी बंद हो गए हैं। ऐसे में कंपनियों के पास पहले का स्टॉक भी उठ नहीं पा रहा है। फिलहाल देश भर में कई कंपनियों ने अपनी फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप कर दिया है, और कर्मचारियों को भी छुट्टी पर भेज दिया है। 

विज्ञापन

जीएसटी 18 फीसदी करने की मांग

ऑटो कंपोनेंट मैन्यूफेक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ऐक्मा) ने बुधवार को सरकार से मांग की है कि वो पूरी ऑटो इंडस्ट्री पर जीएसटी की दर को 18 फीसदी करे, ताकि राहत मिल सके। ऐक्मा के अध्यक्ष राम वेंकटरमानी ने कहा कि कंपनियों ने उत्पादन में 15 से 20 फीसदी की कटौती कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अगर ऐसा ही हाल रहा तो फिर आगे चलकर कंपनियां भी लोगों को नौकरी से हटाने पर मजबूर हो सकती हैं। फिलहाल 70 फीसदी से ज्यादा पार्ट्स पर 18 फीसदी जीएसटी लगता है, लेकिन 30 फीसदी पार्ट्स पर 28 फीसदी जीएसटी है। इस पर एक से लेकर 15 फीसदी सेस भी लगता है, जो गाड़ियों के साइज, इंजन के आधार पर होता है।  

इन कारणों से छाई मंदी

ऑटो सेक्टर में मंदी छाने के बड़े कारण है। मांग में कमजोरी, BS IV से BS VI में गाड़ियों को बदलने के लिए निवेश, इलेक्ट्रिक वाहन शुरू करने के लिए ठोस पॉलिसी का न होना, जिसके कारण कंपनियों ने अपने सभी निवेश पर रोक लगा दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed