{"_id":"672588649506e431e70d4398","slug":"auto-sales-huge-jump-in-vehicle-sales-during-festivals-maruti-sells-record-2-06-lakh-vehicles-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auto Sales: त्योहारों में वाहनों की बिक्री में जबरदस्त उछाल, मारुति ने बेचीं रिकॉर्ड 2.06 लाख से अधिक गाड़ियां","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Auto Sales: त्योहारों में वाहनों की बिक्री में जबरदस्त उछाल, मारुति ने बेचीं रिकॉर्ड 2.06 लाख से अधिक गाड़ियां
Sat, 02 Nov 2024 07:34 AM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शुभम कुमार
Updated Sat, 02 Nov 2024 07:34 AM IST
सार
Auto Sales: त्योहार के सीजन में वाहनों की बिक्री में एक जबरदस्त उछाल देखने को मिला। जिसमें मुख्य रूप से मारुति सुजुकी इंडिया की वाहनों की कुल बिक्री अक्तूबर में चार फीसदी बढ़कर 2,06,434 इकाई पहुंच गई। जो कि एक रिकॉर्ड के तौर पर है।
विज्ञापन
Vehicle Sales
- फोटो : FREEPIK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवरात्र से पहले बिक्री के मोर्चे पर चुनौतियों का सामना करने वाले वाहन उद्योग के लिए त्योहारी सीजन अच्छा रहा है। नवरात्र के बाद धनतेरस व दिवाली जैसे त्योहारों में गाड़ियों की मजबूत बिक्री ने वाहन कंपनियों की इन्वेंट्री घटाने में मदद की है। मारुति सुजुकी इंडिया की वाहनों की कुल बिक्री अक्तूबर में चार फीसदी बढ़कर 2,06,434 इकाई पहुंच गई। यह उसकी अब तक की सर्वाधिक मासिक बिक्री है। कंपनी के वरिष्ठ कार्यपालक अधिकारी (विपणन-बिक्री) पार्थो बनर्जी ने कहा, अच्छी बिक्री के कारण वाहनों की इन्वेंट्री 40,000 तक घटी है। महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल वाहन बिक्री 20 फीसदी बढ़कर 96,648 इकाई पहुंच गई। एसयूवी सेगमेंट में 25 फीसदी तेजी रही। एजेंसी
आपूर्ति में कटौती
दोपहिया में भी उछाल
दोपहिया वाहन क्षेत्र में रॉयल एनफील्ड की थोक घरेलू बिक्री 26 फीसदी बढ़कर 1,01,886 इकाई पहुंच गई। टीवीएस मोटर कंपनी की दोपहिया वाहनों की बिक्री 13 फीसदी बढ़कर 3,90,489 इकाई पहुंची।
एसयूवी की मजबूत मांग
ह्यूंडई मोटर इंडिया की बिक्री मामूली बढ़कर 55,568 इकाई पहुंच गई। कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी तरुण गर्ग ने कहा, हमने त्योहारी सीजन में 37,902 एसयूवी बेचे हैं। यह हमारी अब तक की सर्वाधिक मासिक एसयूवी बिक्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आपूर्ति में कटौती
- मारुति सुजुकी और ह्यूंडई ने
- स्टॉक घटाने के लिए त्योहारों में
- अधिकृत डीलरों को आपूर्ति घटाई है।
दोपहिया में भी उछाल
दोपहिया वाहन क्षेत्र में रॉयल एनफील्ड की थोक घरेलू बिक्री 26 फीसदी बढ़कर 1,01,886 इकाई पहुंच गई। टीवीएस मोटर कंपनी की दोपहिया वाहनों की बिक्री 13 फीसदी बढ़कर 3,90,489 इकाई पहुंची।
विज्ञापन
एसयूवी की मजबूत मांग
ह्यूंडई मोटर इंडिया की बिक्री मामूली बढ़कर 55,568 इकाई पहुंच गई। कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी तरुण गर्ग ने कहा, हमने त्योहारी सीजन में 37,902 एसयूवी बेचे हैं। यह हमारी अब तक की सर्वाधिक मासिक एसयूवी बिक्री है।
विज्ञापन
- टोयोटा किर्लोस्कर के वाहनों की बिक्री 20,542 से बढ़कर 28,138 इकाई पहुंच गई। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की बिक्री में 31 फीसदी की तेजी रही।
- टाटा मोटर्स की घरेलू यात्री वाहन बिक्री घटकर 48,131 इकाई रही।