फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Australian High Commissioner praised India, said– Indian market that will take us forward after Covid

India-AUS: ऑस्ट्रलियाई उच्चायुक्त ने भारत को सराहा, बोले- यहां वह बाजार है जो कोविड के बाद हमें आगे बढ़ाएगा

Wed, 07 Sep 2022 11:24 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 07 Sep 2022 11:24 AM IST
सार

India-AUS: बैरी ओ फैरेल ने कहा है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया एक दूसरे की पूरक अर्थव्यवस्थाएं हैं। हमारे पास बढ़ाने को बढ़ने में मदद करने वाली चीजें मौजूद हैं तो वहीं दूसरी ओर भारत के पास ऐसा बाजार है जो हमें कोविड के बाद खुद को विकास की पटरी पर लाने में मदद कर सकता है। उन्होंने कहा कि जब दो देश व्यापारिक समझौते करते हैं तो दोनों देशों को इसका लाभ मिलना चाहिए।

विज्ञापन
Australian High Commissioner praised India, said– Indian market that will take us forward after Covid
बैरी ओ फैरेल, भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त - फोटो : ANI

विस्तार

भारत में आस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर बैरी ओ फैरेल ने मंगलवार को भारत की आर्थिक स्थिरता को सराहा है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि भारत के पासा ऐसा बाजार है जो कोविड से उबरने के बाद पूरी दुनिया के विकास में मदद कर सकता है। मीडिया से बातचीत करते हुए आस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त ने भारत को विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर बधाई भी दी है।

विज्ञापन


बैरी ओ फैरेल ने कहा है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया एक दूसरे की पूरक अर्थव्यवस्थाएं हैं। हमारे पास बढ़ाने को बढ़ने में मदद करने वाली चीजें मौजूद हैं तो वहीं दूसरी ओर भारत के पास ऐसा बाजार है जो हमें कोविड के बाद खुद को विकास की पटरी पर लाने में मदद कर सकता है। उन्होंने कहा कि जब दो देश व्यापारिक समझौते करते हैं तो दोनों देशों को इसका लाभ मिलना चाहिए।

विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले 1.5 ट्रैक संवाद पर बोलते हुए ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त ने कहा है कि यह दोनों देशाें के शिक्षाविदों, व्यावसायियों और थिंक टैंकों के आम समस्याओं पर चर्चा करने और दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग को बढ़ाने का एक अवसर है। इस मंच पर बातचीत के जरिए कई मुद्दों को के समाधान की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के क्वाड बैठक को होस्ट करने के मुद्दे पर बैरी ओ फेरेल ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया अगले वर्ष क्वाड लीडर्स की मीटिंग की मेजबानी कर रहा है यह हमारे लिए खुशी की बात है। ऑस्ट्रेलिया की क्वाड लीडर्स की मेजबानी के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेंगे और भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका अपने क्षेत्र, सुरक्षा, स्वास्थ्य जरूरतों और जलवायु परिवर्तन के मुद्दों पर विचार-विमर्श करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed