फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ATM transactions will be expensive: Reserve Bank has given banks the freedom to increase the fee, know how much more money will have to be paid

महंगा पड़ेगा एटीएम ट्रांजेक्शन: बैंकों को शुल्क बढ़ाने की छूट, जानिए कितना पैसा ज्यादा देना होगा

Thu, 10 Jun 2021 09:09 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 10 Jun 2021 09:09 PM IST
सार

रिजर्व बैंक ने बृहस्पतिवार को बैंकों को एटीएम शुल्क बढ़ाने की छूट दे दी। राहत की बात यह है कि नई दरें अगले साल से लागू होंगीं।
 

विज्ञापन
ATM transactions will be expensive: Reserve Bank has given banks the freedom to increase the fee, know how much more money will have to be paid
सांकेतिक चित्र - फोटो : iStock

विस्तार

रिजर्व बैंक ने बैंकों को मुफ्त मासिक सीमा से ज्यादा बार एटीएम से लेन-देन करने वाले ग्राहकों से ज्यादा शुल्क लेने की इजाजत दे दी है। बैंक के एटीएम इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को 1 जनवरी 2022 से 21 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन शुल्क चुकाना पड़ेगा। अभी मुफ्त सीमा से ज्यादा बार लेन-देन करने पर 20 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन शुल्क लिया जाता है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जारी सर्कुलर के मुताबिक रिजर्व बैंक ने बैंकों के बढ़ते एटीएम खर्च के कारण शुल्क बढ़ाने की छूट दी है। अब एक जनवरी 2022 से हर माह मुफ्त सीमा से ज्यादा बार एटीएम से लेन-देन करने पर 21 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन शुल्क चुकाना पड़ेगा। 
विज्ञापन


पांच बार मुफ्त ट्रांजेक्शन सुविधा यथावत
इसके साथ ही रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को महीने में पांच बार मुफ्त ट्रांजेक्शन की मौजूदा सीमा यथावत रखी है। इन पांच लेन-देन में वित्तीय व गैर वित्तीय लेन-देन शामिल हैं। यह सुविधा ग्राहकों को अपनी बैंक के एटीएम से पैसा निकालने पर ही मिलती है। वहीं महानगरों में अन्य बैंकों के एटीएम से भी महीने में तीन बार मुफ्त लेन-देन किया जा सकता है। छोटे शहरों में दूसरी बैंकों से महीने में पांच बार मुफ्त लेन-देन किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरचेंज शुल्क बढ़ाने की छूट
इसके अलावा रिजर्व बैंक ने एक अगस्त, 2021 से प्रभावी, बैंकों को वित्तीय लेन-देन के लिए प्रति लेन-देन इंटरचेंज शुल्क 15 रुपये से बढ़ाकर 17 रुपये और सभी केंद्रों में गैर-वित्तीय लेन-देन के लिए यह शुल्क पांच रुपये से बढ़ाकर छह रुपये करने की अनुमति भी दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed