फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Asian markets rally after Wall Street ends higher in chaotic and historic week

Global Market: वॉल स्ट्रीट में बढ़त लौटने से एशियाई बाजारों में तेजी, जानिए टैरिफ विवाद के बीच बाजार का हाल

Mon, 14 Apr 2025 11:59 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 14 Apr 2025 11:59 AM IST
सार

Global Market: टैरिफ पर जारी विवाद के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में उछाल आया। इस दौरान, टोक्यो इलेक्ट्रॉन में 2% और परीक्षण उपकरण निर्माता एडवांटेस्ट में 5.4% की वृद्धि देखी गई। दक्षिण कोरिया की सबसे बड़ी कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स में 1.4% की बढ़त दर्ज की गई।

विज्ञापन
Asian markets rally after Wall Street ends higher in chaotic and historic week
शेयर बाजारों में उथल-पुथल का दौर जारी - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यह कहने के बाद कि फोन और लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स पर अन्य उत्पादों की तरह उच्च आयात शुल्क नहीं लगेगा, वैश्विक व्यापार में व्याप्त तनाव थोड़ा कम हुआ। इसके बाद सोमवार को एशियाई बाजारों में तेजी दिखी। शुक्रवार को अमेरिकी शेयरों में उछाल के बाद अमेरिकी वायदा में भी बढ़ोतरी दिखी। हालांकि, अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और तेल की ऊंची कीमतों ने ट्रम्प के व्यापार युद्ध की चिंता को बरकरार रखा है। सोमवार को जापान का निक्केई 225 1.8% बढ़कर 34,189.37 पर और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.8% बढ़कर 2,452.42 पर पहुंच गया।

विज्ञापन

आईटी कंपनियों के शेयरों में उछाल

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन प्रौद्योगिकी (आईअी) कंपनियों के शेयरों में उछाल आया। इस दौरान, टोक्यो इलेक्ट्रॉन में 2% और परीक्षण उपकरण निर्माता एडवांटेस्ट में 5.4% की वृद्धि देखी गई। दक्षिण कोरिया की सबसे बड़ी कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स में 1.4% की बढ़त दर्ज की गई। हांगकांग का हैंगसेंग 2.4% बढ़कर 21,419.59 पर पहुंच गया, जबकि शंघाई कम्पोजिट सूचकांक 0.9% बढ़कर 3,266.26 पर पहुंच गया। सरकार के अनुसार मार्च में चीन का निर्यात एक वर्ष पूर्व की तुलना में 12.4% बढ़ा है।

विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों पर टैरिफ हटने से बाजार को राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह स्मार्टफोन, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स को टैरिफ से छूट दे रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार को चीन ने घोषणा की थी कि वह अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाकर 125% कर रहा है। यह घोषणा ट्रम्प की ओर से चीन से आयात पर टैरिफ बढ़ाए जाने के बाद की गई। चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि ट्रंप का यह कदम, उनकी ओर से पारस्परिक टैरिफ लगाने के गलत कदम को ठीक करने की दिशा में "एक छोटा कदम" है। उन्होंने ट्रंप से जवाबी टैरिफ को पूरी तरह से रद्द करने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका चीन के बीच तनाव बढ़ने से वैश्विक मंदी की आशंका बढ़ी

विश्व की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच बढ़ते तनाव से व्यापक क्षति हो सकती है। इससे वैश्विक मंदी आने की भी आशंका है। ट्रम्प ने हाल ही में चीन को छोड़कर अन्य देशों के लिए अपने कुछ टैरिफ पर 90 दिनों की रोक की घोषणा है। सोमवार को ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 1.5% बढ़कर 7,758.70 पर पहुंच गया। ताइवान में ताइएक्स में 0.6% की वृद्धि हुई, जिसकी अर्थव्यवस्था कंप्यूटर चिप्स और अन्य उच्च तकनीक वस्तुओं के निर्यात पर काफी हद तक निर्भर है।


शुक्रवार को, एसएंडपी 500 1.8% बढ़कर 5,363.36 पर पहुंच गया, जो एक अराजक और ऐतिहासिक सप्ताह का अंत था। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1.6% बढ़कर 40,212.7 पर पहुंच गया, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 2.1% बढ़कर 16,724.46 पर पहुंच गया।

सोना और ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी

सोमवार की सुबह 10 साल के ट्रेजरी पर यील्ड 4.466% पर कारोबार होता दिखा। शुक्रवार को, यह सुबह 4.58% पर पहुंच गया था। यह एक सप्ताह पहले 4.01% था। सोमवार की सुबह सोना 4.20 डॉलर बढ़कर 3,249 डॉलर प्रति औंस पर के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। व्यापार युद्ध के कारण उत्पन्न अनिश्चितता अमेरिकी खरीदारों के बीच विश्वास को खत्म कर रही है, जिससे उनके खर्च पर असर पड़ सकता है और अर्थव्यवस्था को नुकसान हो सकता है, जो इस वर्ष मजबूत दर से चल रही है। अमेरिका में थोक महंगाई के आंकड़े उम्मीद से बेहतर आए हैं। लेकिन चिंता है कि आने वाले महीनों में मुद्रास्फीति बढ़ेगी क्योंकि ट्रंप का टैरिफ बाजार पर अपना असर दिखा सकता है। 

जेपी मॉर्गन चेस में हुई 4% की वृद्धि

जेपी मॉर्गन चेस, मॉर्गन स्टेनली और वेल्स फार्गो तीनों ने वर्ष के पहले तीन महीनों में विश्लेषकों की अपेक्षा से अधिक बेहतर लाभ की जानकारी दी। जेपी मॉर्गन चेस में 4% की वृद्धि हुई, मॉर्गन स्टेनली में 1.4% की वृद्धि हुई और वेल्स फार्गो में 1% की गिरावट आई। सोमवार के कारोबार के दौरान अमेरिकी बेंचमार्क कच्चे तेल की कीमत 20 सेंट घटकर 61.30 डॉलर प्रति बैरल और अंतराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड की कीमत 20 सेंट घटकर 64.56 डॉलर प्रति बैरल रह गई। अमेरिकी डॉलर 143.91 येन से गिरकर 143.05 जापानी येन पर आ गया। यूरो 1.1320 डॉलर से बढ़कर 1.1379 डॉलर पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed