फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Asian Development Bank ADB projects india to grow by 7.5 percent in fy23 trims asia forecast on inflation

GDP Growth Rate: 7.5 फीसदी की दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था, एशियाई विकास बैंक ने जताया अनुमान

Wed, 06 Apr 2022 01:37 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 06 Apr 2022 01:37 PM IST
सार

एशियाई विकास बैंक ने बुधवार को जारी एडीओ रिपोर्ट में भारत के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान जताया है। एडीबी के अनुसार, इस साल भारत की विकास दर 7.5 फीसदी रह सकती है। वहीं इससे अगले वित्त वर्ष में इसे आठ फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद है। 
 

विज्ञापन
Asian Development Bank ADB projects india to grow by 7.5 percent in fy23 trims asia forecast on inflation
एडीबी - फोटो : twitter

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच एक महीने से ज्यादा समय से जारी युद्ध और महंगाई के रूप में इसके असर ने रेटिंग एजेंसियों को विकास दर का अनुमान घटाने के लिए प्रेरित किया है। बुधवार को जारी की गई एक रिपोर्ट में एशियाई विकास बैंक ने कहा है कि इस साल भारत की विकास दर 7.5 फीसदी रह सकती है। 

विज्ञापन


सात फीसदी सामूहिक विकास दर
एडीबी ने बुधवार को वित्त वर्ष 2022-23 में दक्षिण एशियाई अर्थव्यवस्थाओं के लिए सात प्रतिशत के सामूहिक विकास का अनुमान लगाया है। गौरतलब है कि इस क्षेत्र की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत है और क्षेत्र में विकास की गतिशीलता काफी हद तक भारत और पाकिस्तान पर निर्भर करती है। मनीला स्थित मल्टी-लेटरल फंडिंग एजेंसी ने अपनी एडीओ रिपोर्ट में कहा कि इसके अगले वित्त वर्ष में भारत की विकास दर आठ फीसदी बढ़ने की संभावना है। दक्षिण एशियाई अर्थव्यवस्थाओं के 2022 में सामूहिक रूप से सात फीसदी और 2023 में 7.4 फीसदी तक बढ़ने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान को लेकर यह अनुमान 
एडीओ रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2023 में 7.4 प्रतिशत तक पहुंचने से पहले दक्षिण एशिया में विकास दर धीमी होकर सात फीसदी तक रहने का अनुमान जताया गया है। इसमें कहा गया कि 2023 में 4.5 फीसदी तक बढ़ने से पहले कमजोर घरेलू मांग के कारण पाकिस्तान की वृद्धि 2022 में मध्यम से चार प्रतिशत तक रहने का अनुमान है। एडीबी ने कहा कि विकासशील एशिया की अर्थव्यवस्थाओं में घरेलू मांग में मजबूत सुधार और निर्यात में निरंतर विस्तार के कारण इस साल 5.2 प्रतिशत और 2023 में 5.3 प्रतिशत वृद्धि होने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed