फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Ashwini Vaishnaw says India beacon of stability and growth invited global investors

Semicon India 2025: अश्विनी वैष्णव बोले- भारत स्थिरता-विकास का प्रकाश स्तंभ, वैश्विक निवेशकों को आमंत्रित किया

Tue, 02 Sep 2025 11:51 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 02 Sep 2025 11:51 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को सेमिकॉन इंडिया 2025 को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वैश्विक उधल-पुथल के बीच भारत 'स्थिरता और विकास का प्रकाश स्तंभ' है। देश ने पिछले साढ़े तीन वर्षों में सेमीकंडक्टर मिशन के तहत उल्लेखनीय प्रगति की है। 

विज्ञापन
Ashwini Vaishnaw says India beacon of stability and growth invited global investors
सेमिकॉन इंडिया 2025 के दौरान पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को कहा कि वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारत 'स्थिरता और विकास का प्रकाश स्तंभ' है। उन्होंने दुनिया भर के उद्योगपतियों से भारत के तेजी से बढ़ते सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र में निवेश करने का आह्वान किया।

विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री वैष्णव मंगलवार को सेमिकॉन इंडिया 2025 में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि भारत ने पिछले साढ़े तीन वर्षों में सेमीकंडक्टर मिशन के तहत उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा, 'सिर्फ साढ़े तीन वर्षों में दुनिया का भरोसा भारत पर बढ़ा है। आज देश में पांच सेमीकंडक्टर इकाइयों का निर्माण तेजी से चल रहा है। एक इकाई की पायलट लाइन पूरी हो चुकी है और दो इकाइयां कुछ ही महीनों में उत्पादन शुरू कर देंगी।'
विज्ञापन


स्थिरता और विकास का प्रतीक बनकर उभरा भारत
केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा कि जब वैश्विक नीतियों में अस्थिरता और अनिश्चितता है, तब भारत स्थिरता और विकास का प्रतीक बनकर उभर रहा है। उन्होंने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि भारत में नीतिगत वातावरण स्थिर है और सेमीकंडक्टर मिशन का प्रबंधन पूरी तरह पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Railway: जिन रेल कर्मचारियों का एसबीआई में खाता उन्हें मिलेगा ₹1 करोड़ का दुर्घटना बीमा, मंत्रालय का एलान

देश का इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन छह गुना और निर्यात आठ गुना बढ़ा
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पिछले एक दशक में देश का इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन छह गुना और निर्यात आठ गुना बढ़ा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत विभिन्न क्षेत्रों में नए संयंत्रों की स्थापना के साथ, सेमीकंडक्टर की मांग हर तिमाही बढ़ रही है, जिससे निवेश के लिए यह एक उपयुक्त समय बन गया है।

278 विश्वविद्यालय ईडीए उपकरणों से लैस 
वैष्णव ने कहा कि भारत के पास गहरी और लगातार बढ़ती प्रतिभा है। 278 विश्वविद्यालयों को आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक डिजाइन ऑटोमेशन (ईडीए) उपकरणों से लैस किया गया है। यहां 60,000 इंजीनियरिंग छात्र अब तक 1.3 करोड़ घंटे का व्यावहारिक अनुभव हासिल कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि 17 छात्र टीमों ने सफलतापूर्वक चिप्स डिजाइन और टेप किए हैं, जिन्हें मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रस्तुत किया गया।


भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम बेहद सक्रिय
केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम बेहद सक्रिय है और इसमें सेमीकंडक्टर डिजाइन से जुड़े स्टार्टअप्स को निवेशकों का अच्छा विश्वास मिल रहा है। इन स्टार्टअप्स द्वारा विकसित बौद्धिक संपदा अब अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के उत्पादों में इस्तेमाल होने लगी है।

ये भी पढ़ें: Share Market Opening: सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त के साथ शुरुआत, डॉलर के मुकाबले रुपये में मामूली गिरावट

एक प्रोडक्ट नेशन बनने की राह पर भारत 
केंद्रीय मंत्री ने उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा, 'आपको भी भारत आना चाहिए, क्योंकि हम अब एक प्रोडक्ट नेशन बनने की राह पर हैं। हमारी डिजाइन क्षमताएं दुनिया भर में जानी जाती हैं, हमारी प्रतिभा लगातार बढ़ रही है और अब निर्माण सुविधाएं भी भारत में विकसित हो रही हैं। इससे आपको अनोखा फायदा मिलेगा। आप भारत की तरक्की के साथ खुद भी तरक्की करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed