फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Ashwini Vaishnav says that first electronic chip manufacturing plant is expected to start within a year.

Ashwini Vaishnaw: 'साल भर में शुरू हो जाएगा इलेक्ट्रॉनिक चिप विनिर्माण संयंत्र', अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

Sun, 15 Oct 2023 11:08 PM IST
आदर्श शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 15 Oct 2023 11:08 PM IST
सार

सरकार ने देश में वेफर फैब्रिकेशन संयंत्र के साथ सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकोसिस्टम तैयार करने के लिए शुरू में 10 अरब डॉलर का प्रोत्साहन कोष निर्धारित किया है।

विज्ञापन
Ashwini Vaishnav says that first electronic chip manufacturing plant is expected to start within a year.
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय दूरसंचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि देश का पहला इलेक्ट्रॉनिक चिप विनिर्माण संयंत्र सालभर में शुरू हो जाने की उम्मीद है। वैष्णव ने यह भी कहा कि सरकार चार-पांच कंपोनेंट बनाने पर काम कर रही है, जिससे भारत न केवल घरेलू जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होगा बल्कि दुनियाभर में निर्यात के लिए एक वैश्विक केंद्र भी बन सकता है।
विज्ञापन


सरकार ने देश में वेफर फैब्रिकेशन संयंत्र के साथ सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकोसिस्टम तैयार करने के लिए शुरू में 10 अरब डॉलर का प्रोत्साहन कोष निर्धारित किया है। वेफर फैब्रिकेशन संयंत्र भौतिक चिप्स का पहला बिल्डिंग ब्लॉक है, जिसका उपयोग सभी हाई-टेक इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों में किया जाता है। वैष्णव ने न्यूज एजेंसी को दिए एक इंटरव्यू में कहा, हम कुछ विशिष्ट क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। सेमीकंडक्टर के लिहाज से दूरसंचार और इलेक्ट्रिक वाहन बड़े क्षेत्र के तौर पर उभरे हैं। इसमें इस्तेमाल होने वाले चिप्स के विनिर्माण पर फोकस करके भी हम वैश्विक अगुआ बन सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अमेरिकी स्टोरेज चिप विनिर्माता माइक्रोन के भारत में निवेश की सफलता के साथ पूरी दुनिया भारत की क्षमता को लेकर बहुत आश्वस्त हो गई है। माइक्रोन ने गुजरात के साणंद में सेमीकंडक्टर असेंबलिंग संयंत्र का निर्माण पिछले माह ही शुरू किया है। माइक्रोन दो चरणों में संयंत्र स्थापित कर 82.5 करोड़ डॉलर तक का निवेश करेगी और बाकी निवेश केंद्र और राज्य सरकार से आएगा। केंद्रीय मंत्री ने बताया, माइक्रोन के कलपुर्जा आपूर्तिकर्ता भी राज्य सरकार के साथ मिलकर भूमि चिह्नित करने की प्रक्रिया के अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed