फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Aptech MD, CEO Anil Pant passes away

Aptech: एप्टेक के एमडी और सीईओ अनिल पंत का निधन, एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने कही ये बात

Wed, 16 Aug 2023 09:50 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 16 Aug 2023 09:50 AM IST
सार

Aptech: एप्टेक ने एक बयान में कहा, ''कंपनी को मंगलवार (15 अगस्त 2023) को प्रबंध निदेशक और सीईओ डॉ. अनिल पंत के दुखद निधन के बारे में सूचित करते हुए खेद हो रहा है।"

विज्ञापन
Aptech MD, CEO Anil Pant passes away
अनिल पंत - फोटो : Social Media

विस्तार

रेखा झुनझुनवाला की ओर से समर्थित कंपनी एप्टेक के एमडी और सीईओ डॉ. अनिल पंत का 15 अगस्त को निधन हो गया है।। एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने इस बात की पुष्टि की है। एप्टेक ने एक बयान में कहा, ''कंपनी को मंगलवार (15 अगस्त 2023) को प्रबंध निदेशक और सीईओ डॉ. अनिल पंत के दुखद निधन के बारे में सूचित करते हुए खेद हो रहा है।" फाइलिंग में कहा गया है कि एप्टेक के कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। बयान में कहा गया, 'डॉ. पंत के योगदान और ऊर्जा की कंपनी को कमी खलेगी। कंपनी के सभी निदेशक और कर्मचारी उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।

विज्ञापन

स्वास्थ्य चिंताओं का हवाला देते हुए जून में छुट्टी पर गए थे पंत

पंत के निधन की खबर स्वास्थ्य चिंताओं का हवाला देते हुए अनिश्चितकालीन छुट्टी लेने के महीनों बाद आई है। कंपनी ने उस समय शेयर बाजार को दी सूचना में कहा था कि इस साल 19 जून को पंत ने स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण अनिश्चितकालीन अवकाश ले लिया था।

विज्ञापन

19 जून को कंपनी ने की थी आपातकालीन बैठक

इस फाइलिंग के अनुसार, 19 जून को कंपनी की एक आपातकालीन बैठक आयोजित की गई थी। कंपनी ने सुचारू कामकाज और परिचालन की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड के चुनिंदा सदस्यों और वरिष्ठ प्रबंधन को शामिल करते हुए एक अंतरिम समिति का गठन किया। इसमें आगे उल्लेख किया गया है कि एप्टेक में नामांकन और पारिश्रमिक समिति और निदेशक मंडल अंतरिम सीईओ का चयन करने के लिए आवश्यक कदम उठा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2016 से एप्टेक के एमडी और सीईओ थे डॉ. अनिल पंत

डॉ. अनिल पंत 2016 से एप्टेक के एमडी और सीईओ थे। उनके नेतृत्व में, एप्टेक को कई मान्यताएं मिलीं, जैसे साल 2018 में सीएमएमआई संस्थान की ओर से मैच्युरिटी लेवल 3 में पीपल कैपेबिलिटी मैच्योरिटी मॉडल और कैपेबिलिटी मैच्योरिटी मॉडल का आकलन किया गया था। एप्टेक का प्रभार संभालने से पहले, पंत टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और सिफी टेक्नोलॉजीज जैसी कंपनियों से जुड़े थे। 25 से अधिक वर्षों के अनुभव में डॉ अनिल पंत ने आईटी और संचार क्षेत्र में गुणवत्ता, बिक्री, विपणन, वितरण, उत्पाद प्रबंधन सहित विभिन्न जिम्मेदारियों को संभालने में 15 से अधिक वर्षों का समय बिताया।

वर्ष 2010 से 2016 तक टीसीएस से जुड़े थे पंत

2010 से 2016 के दौरान पंत ने टीसीएस में प्रधान सलाहकार के रूप में कार्य किया और परीक्षण डोमेन में 100 मिलियन डॉलर का लक्ष्य हासिल किया। वे 2008 से 2010 तक सिफी टेक्नोलॉजीज में उपाध्यक्ष के रूप में जुड़े रहे। उन्होंने ब्लो पास्ट, क्रॉम्पटन ग्रीव्स, विप्रो और टैली सहित विभिन्न कंपनियों में अलग-अलग भूमिकाओं में अपना योगदान दिया। पंत ने बीएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बीई) और मलेशिया के लिंकन यूनिवर्सिटी कॉलेज से सूचना प्रौद्योगिकी में पीएचडी की उपाधि हासिल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed