फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Apple export America India increased 16 times Washington removing 20 percent retaliatory duty

Export: अमेरिका से भारत में सेब का निर्यात 16 गुना बढ़ा, 2019 में लगाए गए शुल्क हटाने से मिली वाशिंगटन सफलता

Thu, 22 Feb 2024 05:38 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 22 Feb 2024 05:38 AM IST
सार

वाशिंगटन राज्य के सेब उत्पादकों ने इस वर्ष करीब 10 लाख पेटी सेब भारत भेजे, जो गत वर्ष के मुकाबले 16 गुना अधिक है। सिएटल बंदरगाह पर मंगलवार को इस उपलब्धि का जश्न मनाया गया। सांसद मारिया केंटवेल ने कहा, यह भारत-अमेरिका के बीच व्यापार संबंधों में एक नया मुकाम है।

विज्ञापन
Apple export America India increased 16 times Washington removing 20 percent retaliatory duty
सेब का निर्यात (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : संवाद

विस्तार

अमेरिकी सांसद और सेब उत्पादक इस साल भारत में सेबों के निर्यात का जश्न मना रहे हैं। इसका कारण पिछले साल की तुलना में सेब का निर्यात 16 गुना अधिक होना है। भारत के अमेरिकी उत्पादों पर 2019 में लगाए गए 20 प्रतिशत प्रतिशोधात्मक शुल्क को हटाने का फैसला करने के बाद यह निर्यात बढ़ा है।

विज्ञापन


वाशिंगटन राज्य के सेब उत्पादकों ने इस वर्ष करीब 10 लाख पेटी सेब भारत भेजे, जो गत वर्ष के मुकाबले 16 गुना अधिक है। सिएटल बंदरगाह पर मंगलवार को इस उपलब्धि का जश्न मनाया गया। सांसद मारिया केंटवेल ने कहा, यह भारत-अमेरिका के बीच व्यापार संबंधों में एक नया मुकाम है। इस खास मौके पर सिएटल में भारत वाणिज्य दूतावास के महावाणिज्य दूत प्रकाश गुप्ता, मध्य वाशिंगटन के सेब उत्पादक और श्रम व बंदरगाह अधिकारी भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


मोदी की यात्रा से कारोबार सामान्य
पीएम नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक अमेरिकी यात्रा में शुल्क हटाने के बाद इस फसल सीजन में कारोबार सामान्य हुआ। वाशिंगटन राज्य सेब आयोग के अनुसार, वाशिंगटन के उत्पादकों ने इस सीजन में करीब 1,190,000 40 पौंड सेब की पेटियां भारत भेजी हैं। अब तक वाशिंगटन से भारत में सेब की कुल बिक्री करीब 1.95 करोड़ डॉलर होने का अनुमान है, जबकि उत्पादकों ने सीजन केवल आधा ही पूरा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंटवेल ने कहा, आज एक उत्सव है, क्योंकि गत 5 वर्षों से, हमने सेब को भारत की ओर जाते नहीं देखा है। सेब पर आयात शुल्क में 20% की वृद्धि के कारण भारत तक सेब निर्यात बाजार में गिरावट आई थी।


ट्रंप के फैसले का बुरा असर
मार्च 2019 में सामान्यीकृत प्रणाली वरीयता (जीएसपी) कार्यक्रम के तहत भारत के व्यापार लाभों को रद्द करने के तत्कालीन ट्रंप प्रशासन के फैसले के खिलाफ नई दिल्ली ने सेब सहित अमेरिकी उत्पादों पर कई टैरिफ लगाए। इसका अमेरिकी कारोबार पर काफी बुरा प्रभाव पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed