फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Apple can provide three lakh new jobs in India

Apple: एपल भारत में दे सकती है तीन लाख नए रोजगार, कंपनी का रिटेल स्टोर पर रहेगा जोर

Sun, 12 Mar 2023 05:00 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 12 Mar 2023 05:00 AM IST
सार

वित्त वर्ष 2024 में इसके 1.20 लाख रोजगार पैदा करने की उम्मीद है। इसमें 80,000 अप्रत्यक्ष और 40,000 प्रत्यक्ष रोजगार हो सकते हैं।

विज्ञापन
Apple can provide three lakh new jobs in India
एपल - फोटो : Social media

विस्तार

आईफोन बनाने वाली एपल भारत पर अपना फोकस बढ़ा रही है। इससे यह वित्त वर्ष 2026 तक भारत में तीन लाख रोजगार दे सकती है। इसमें से करीब एक तिहाई नौकरियां प्रत्यक्ष रूप से होंगी, जबकि दो लाख अप्रत्यक्ष रूप से होंगी। वित्त वर्ष 2024 में इसके 1.20 लाख रोजगार पैदा करने की उम्मीद है। इसमें 80,000 अप्रत्यक्ष और 40,000 प्रत्यक्ष रोजगार हो सकते हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ज्यादातर नौकरियां निर्माण क्षेत्र में मिलेंगी। इसके बाद खुदरा क्षेत्र में भी कुछ रोजगार पैदा होंगे। टीमलीज सर्विसेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ-स्टाफिंग) कार्तिक नारायण ने कहा, हम पहले से ही एपल के ठेकेदार की ओर से निर्माण क्षेत्र में नौकरियों में तेजी का रुझान देख रहे हैं। जिस तरह से कंपनी अतिरिक्त संयंत्रों, कारखानों की योजना बना रही है, उससे अगले 36 महीनों में अतिरिक्त 1 लाख प्रत्यक्ष नौकरियां पैदा होंगी। 
विज्ञापन


कंपनी का रिटेल स्टोर पर रहेगा जोर
कंपनी भारत में रिटेल स्टोर पर फोकस करने की योजना बना रही है। इसमें एक मुंबई में और एक दिल्ली में होगा। उसके बाद कुछ शहरों में फ्रेंचाइजी वाले स्टोर भी खोले जाएंगे। ऐसे में प्रति रिटेल स्टोर में कम से कम 100-150 नौकरियां पैदा होंगी। फ्लैगशिप स्टोर्स के लिए यह संख्या 700-800 तक हो सकती है, जो ज्यादातर टियर-1 शहरों में केंद्रित होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed