फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   appeal against order to start again cci investigation of flipkart and amazon

सीसीआई जांच: अमेजन-फ्लिपकार्ट ने कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश को दी चुनौती

Fri, 18 Jun 2021 02:28 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बेंगलुरु
एजेंसी, बेंगलुरु Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 18 Jun 2021 02:28 AM IST
सार

  • दो जजों की बेंच में ई-कॉमर्स कंपनियों की अपील पर आज हो सकती है सुनवाई
  • कर्नाटक हाईकोर्ट ने प्रतिस्पर्धा कानून के उल्लंघन मामले में सीसीआई को दिया है जांच का आदेश

विज्ञापन
appeal against order to start again cci investigation of flipkart and amazon
Flipkart and Amazon - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन और फ्लिपकार्ट ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की जांच को लेकर कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए नई अपील दाखिल की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने प्रतिस्पर्धा कानून के प्रावधानों के कथित उल्लंघन मामले में पिछले सप्ताह दोनों कंपनियों के खिलाफ सीसीआई को जांच करने के आदेश दिए थे। दोनों कंपनियों की अलग-अलग अपील पर शुक्रवार को सुनवाई हो सकती है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, वालमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट ने कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ 16 जून 2021 की देर शाम और अमेजन ने बृहस्पतिवार सुबह अपील दायर की। दो जजों की बेंच दोनों अपीलों को एक साथ जोड़कर सुनवाई कर सकती है।
विज्ञापन


हालांकि, इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। उधर, फ्लिपकार्ट, अमेजन और सीसीआई ने इस मामले में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। हालांकि, फ्लिपकार्ट ने नियामकीय फाइलिंग में कहा कि नई अपील के लंबित रहने और सीसीआई की जांच जारी रहने से उसे काफी नुकसान होगा। साथ ही उसने कोर्ट से जांच संबंधी सीसीआई के प्रारंभिक आदेश को रद्द करने की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल जनवरी में शुरू हुई थी जांच
सीसीआई ने भारी छूट देने और कुछ कंपनियों के साथ गठजोड़ कर सामान बेचने समेत अन्य कथित अनैतिक व्यापारिक गतिविधियों को अपनाने के लिए फ्लिपकार्ट और अमेजन के खिलाफ जनवरी 2020 में जांच शुरू की थी। आयोग ने कहा कि प्रतिस्पर्धा कानून-2002 की धारा 26(1) के तहत जांच करने के लिए प्रथमदृष्टया सभी सबूत मौजूद हैं।


इसके खिलाफ दोनों कंपनियों ने फरवरी 2020 में कर्नाटक हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इस पर हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत देते हुए जांच पर रोक लगा दी थी। इस फैसले को सीसीआई ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। शीर्ष कोर्ट ने अक्तूबर 2020 में कोई भी फैसला देने के बजाय मामले को वापस कर्नाटक हाईकोर्ट भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed