फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Apartment sales may reach high demand remains despite rising prices

Real Estate: 15 साल के शीर्ष पर पहुंच सकती है अपार्टमेंट बिक्री, बढ़ती कीमतों के बावजूद मांग बरकरार

Fri, 22 Dec 2023 06:15 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 22 Dec 2023 06:15 AM IST
सार

जेएलएल इंडिया ने कहा, 2023 के पहले नौ महीनों में अपार्टमेंट की बिक्री 1,96,227 इकाई रही है। 2022 की समान अवधि में देश के सात प्रमुख शहरों में कुल 1,61,575 अपार्टमेंट बिके थे। मुंबई में मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, ठाणे व नवी मुंबई को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Apartment sales may reach high demand remains despite rising prices
डेमो पिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

होम लोन की ब्याज दरों में वृद्धि और आवासीय संपत्तियों की बढ़ती कीमतों के बावजूद देश के सात प्रमुख शहरों में अपार्टमेंट की बिक्री 2023 में 15 वर्ष के उच्च स्तर पर पहुंच सकती है। रियल एस्टेट परामर्श कंपनी जेएलएल इंडिया की बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल अपार्टमेंट की बिक्री 20 फीसदी बढ़कर 2.6 लाख इकाई पहुंच सकती है। बिक्री का यह आंकड़ा 2008 के बाद से सबसे अधिक होगा। पिछले साल सात प्रमुख शहरों दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, बंगलूरू और पुणे में 2,15,621 अपार्टमेंट बिके थे। 

विज्ञापन

नौ महीने में बिक्री 1.96 लाख के पार
जेएलएल इंडिया ने कहा, 2023 के पहले नौ महीनों में अपार्टमेंट की बिक्री 1,96,227 इकाई रही है। 2022 की समान अवधि में देश के सात प्रमुख शहरों में कुल 1,61,575 अपार्टमेंट बिके थे। मुंबई में मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, ठाणे व नवी मुंबई को शामिल किया गया है।

विज्ञापन

खरीदारों की धारणा सकारात्मक, नए साल में 3 लाख तक पहुंचेगा आंकड़ा
जेएलएल के भारत में अनुसंधान प्रमुख व मुख्य अर्थशास्त्री सामंतक दास ने कहा, 2023 में 2.80 लाख अपार्टमेंट लॉन्च किए जा सकते हैं। अगले साल बिक्री 2.90 लाख से तीन लाख इकाई के बीच रहने की उम्मीद है। आंकड़े बताते हैं कि कीमतों में उछाल के बावजूद मांग मजबूत बनी हुई है। इससे घरेलू आवासीय श्रेणी में धारणा सकारात्मक बनी हुई है। मकान खरीदारों का रवैया भी उत्साहजनक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाल के वर्षों में बदली है मानसिकता
एचडीएफसी कैपिटल समर्थित रेलॉय के संस्थापक अखिल सर्राफ ने कहा, हाल के वर्षों में रियल्टी उद्योग में परिवर्तन आया है। नियामकों, आपूर्तिकर्ताओं और उपभोक्ताओं की मानसिकता बदली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed