फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Budget 2019: any private person storing aadhaar data will have to pay fine of one crore rupees

बजट 2019: आधार का डाटा स्टोर किया तो लगेगा एक करोड़ का जुर्माना, जेल

Fri, 05 Jul 2019 10:34 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 05 Jul 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
Budget 2019: any private person storing aadhaar data will have to pay fine of one crore rupees

अगर किसी निजी व्यक्ति या फिर संस्था ने आधार का डाटा स्टोर किया तो फिर उसको एक करोड़ रुपये का जुर्माना देना होगा। इसके साथ ही ऐसे लोगों को जेल भी जाना होगा। गुरुवार को लोकसभा में ध्वनि मत से आधार संशोधन अधिनियम 2019 पास हो गया। अब राज्यसभा में ग्रीन सिग्नल की आस है। 

विज्ञापन


बालिग होने के बाद आधार की अनिवार्यता खत्म करने का आधा रास्ता बृहस्पतिवार को साफ हो गया। केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सदन में बहस के दौरान संशोधन अधिनियम को लेकर सदस्यों के सवालों का जवाब दिया, इसके बाद इसके लिए वोटिंग हुई जिसमें विधेयक पारित हो गया।
विज्ञापन


प्रसाद ने सदन को बताया कि बिल को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तैयार किया गय है और इसमें डाटा की सुरक्षा का पूरा ध्यान दिया गया है। आधार धारक की इच्छा के बिना उसकी जानकारी को साझा नहीं किया जा सकता। अगर कोई ऐसा करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसाद ने सदन को बताया कि सरकार डाटा संरक्षण कानून पर विशेषज्ञों की राय ले रही है और इसे भी जल्द पेश किया जाएगा। हालांकि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने विधेयक का विरोध करते हुए अध्यादेश के रास्ते इसे लाने के सरकारी तरीके को गलत बताया। 
 

मोदी सरकार ने तोड़ी एक और परंपरा, ब्रीफकेस नहीं लाल कपड़े में दिखा बजट

बिल के प्रमुख बिंदू 

1-बैंक खातों और सिम कार्ड में आधार की अनिवार्यता स्वैच्छिक होगी  
2-अब तक मिलने वाला काई भी लाभ या सेवा समाप्त नहीं होगी 
3-डाटा की चोरी करने वाली फर्म को एक करोड़ जुर्माना और जेल की सजा हो सकती है

सिर्फ इन दो स्थितियों में आधार का खुलासा

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आधार में दर्ज देश 123 करोड़ आधार धारकों की जानकारी पूरी तरह सुरक्षित है। इसे सिर्फ और सिर्फ राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा या कोर्ट के आदेश पर ही साझा किया जा सकता है।

निजी डाटा देखने पर मुझे भी तीन साल जेल होगी 

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, अगर मंत्री होने के नाते मैं भी किसी के निजी डाटा को देखता हूं तो नए विधेयक के तहत मुझे भी तीन साल तक की जेल हो सकती है। उन्होंने सदन में अपना आधार कार्ड दिखाते हुए कहा कि इसमें नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि और पता दिया गया है। इसमें जाति, धर्म और मेडिकल रिकॉर्ड नहीं है।  

आधार से अब तक यह लाभ मिला 

1-सरकार ने 1.41 लाख करोड़ रुपये बचाए
2-4.23 करोड़ बोगस एलपीजी कनेक्शन बंद किए 
3-2.98 करोड़ फर्जी राशन कार्ड भी पकड़ में आए 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed