फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Another VVIP chopper scam-linked company in latest MoD list of debarred or suspended firms

Augusta Westland Case: हेलीकॉप्टर खरीद घोटाले में सरकार की कार्रवाई, इस कंपनी के साथ सौदों को किया निलंबित

Sat, 10 Dec 2022 10:47 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 10 Dec 2022 10:47 AM IST
सार

Augusta Westland Corruption Case: रक्षा मंत्रालय की ओर से विभाग में प्रतिबंधित और जिन कंपनियों के साथ व्यापारिक संबंध स्थगित किया गया है उनकी सूची जारी की गई है। मंत्रालय के अनुसार उसके सभी  विंग और सर्विस हेडक्वाटर्स ताजा निर्देशों का सख्ती से पालन करें। 

विज्ञापन
Another VVIP chopper scam-linked company in latest MoD list of debarred or suspended firms
Augusta Westland

विस्तार

रक्षा मंत्रालय ने सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय की ओर से जांच की जा रही अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले के संबंध में डेफसिस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के साथ व्यापारिक सौदे निलंबित कर दिए हैं। रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि सीबीआई जांच के आलोक में उक्त कंपनी के खिलाफ अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर खरीद केस में जांच चल रही है। इसे ध्यान में रखते हुए मंत्रालय ने उक्त कंपनी के साथ अपने सभी व्यापारिक संबंधों को स्थगित करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय की ओर से विभाग में प्रतिबंधित और जिन कंपनियों के साथ व्यापारिक संबंध स्थगित किया गया है उनकी सूची भी जारी की गई है। मंत्रालय के अनुसार उसके सभी  विंग और सर्विस हेडक्वाटर्स ताजा निर्देशों का सख्ती से पालन करें। 

विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी की गई निषिद्ध या निलंबित फर्मों की ताजा सूची में सुशेन गुप्ता की ओर से संचालित डेफिस सॉल्यूशंस शामिल हैं। सुशेन गुप्ता को ईडी ने मार्च 2019 में 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टर्स की आपूर्ति के लिए 2010 में किए गए 3,546 करोड़ रुपये के सौदे में कथित मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि सितंबर 2016 में 36 राफेल लड़ाकू विमानों के लिए 7.8 बिलियन यूरो (59,000 करोड़ रुपये) के अनुबंध में 50% ऑफसेट के निर्वहन के लिए डसॉल्ट एविएशन के कई उप-ठेकेदारों में से एक के रूप में डेफसिस सॉल्यूशंस का नाम भी सामने आया है। कंपनी ने हाल के वर्षों में भारतीय सशस्त्र बलों को काउंटर-ड्रोन फायर कंट्रोल सिस्टम की भी आपूर्ति की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed