{"_id":"64edc0588a133b3efd0f0255","slug":"another-byju-s-investor-cuts-its-valuation-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Byju's: संकटग्रस्त एडटेक स्टार्टअप को एक और झटका; अमेरिकी कंपनी ने वैल्युएशन घटाकर आधी की, बताया ये कारण","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Byju's: संकटग्रस्त एडटेक स्टार्टअप को एक और झटका; अमेरिकी कंपनी ने वैल्युएशन घटाकर आधी की, बताया ये कारण
Tue, 29 Aug 2023 03:33 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 29 Aug 2023 03:33 PM IST
सार
Byju's: रिपोर्ट के अनुसार बायजू के ऑडिटर और तीन अहम निवेशक बोर्ड सदस्यों के इस्तीफे के बाद कंपनी का नया वैल्युएशन तय किया गया है। कंपनी का नया वैल्युएशन लगभग 12 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
बायजू
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के एडटेक क्षेत्र के यूनिकॉर्न स्टार्टअप बायजू को बड़ा झटका लगा है। बैरन कैपिटल ने अपनी जून तिमाही की रिपोर्ट में बायजू का वैल्यूएशन लगभग आधा कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार बायजू के ऑडिटर और तीन अहम निवेशक बोर्ड सदस्यों के इस्तीफे के बाद कंपनी का नया वैल्युएशन तय किया गया है। कंपनी का नया वैल्युएशन लगभग 12 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
बता दें कि पिछली बार अक्तूबर 2022 में कंपनी का वैल्युएशन 22 अरब डॉलर आंका गया था। उस वक्त बायजू ने कतर इनवेस्टमेंट अथॉरिटी से करीब 250 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई थी। कंपनी का ताजा वैल्युएशन में पिछले वर्ष अक्तूबर की तुलना में लगभग 44.6 फीसदी की कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन