फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Anant Ambani and Radhika Merchant stopped, ceremony held at Shrinathji temple

Ambani: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का हुआ रोका, श्रीनाथजी मंदिर में हुई सेरेमनी

Thu, 29 Dec 2022 03:48 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 29 Dec 2022 03:48 PM IST
सार

Anant Ambani-Radhika Merchant Roka: राधिका अंबानी परिवार के हर आयोजन में नजर आती हैं। अब बहुत जल्द वे अंबानी परिवार की छोटी बहू बन जाएंगी। अनंत और राधिका के रोके के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक परिमल नाथवानी ने दोनों को ट्वीट कर बधाई दी है।

विज्ञापन
Anant Ambani and Radhika Merchant stopped, ceremony held at Shrinathji temple
अनंत अंबानी व राधिका मर्चेंट - फोटो : Social Media

विस्तार

रिलायंस के मुखिया मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का रोका हो गया है। बहुत जल्द दोनों की शादी होगी। शादी से पहले अनंत और राधिका का रोका हो गया है। कपल की रोका सेरेमनी से पहली तस्वीर सामने आ गई है। रोके का यह कार्यक्रम राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में हुआ। अनंत और राधिका की शादी कब होगी, इसकी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अनंत और राधिका लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं। राधिका अंबानी परिवार के हर आयोजन में नजर आती हैं। अब बहुत जल्द वे अंबानी परिवार की छोटी बहू बन जाएंगी। अनंत और राधिका के रोके के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक परिमल नाथवानी ने दोनों को ट्वीट कर बधाई दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

# प्रशिक्षित शास्त्रीय नृत्यांगना हैं राधिका मर्चेंट
मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट एक दूसरे को बचपन से ही जानते हैं। साल 2018 में दोनों की साथ में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस तस्वीर में हरे रंग के परिधान में नजर आए थे। राधिक एक प्रशिक्षित शास्त्रीय नृत्यांगना भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


# जून 2022 में अंबानी परिवार ने अरंगेत्रम सेरेमनी का किया था आयोजन 
इसी साल जून में अंबानी परिवार ने अपनी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के लिए अरंगेत्रम सेरेमनी का आयोजन किया था। वहां बॉलीवुड के नामी सितारे पहुंचे थे। आयोजन से राधिका के शास्त्रीय नृत्य करते हुए करते हुए कई वीडियो सामने आए थे, जिसकी लोगों ने खूब तारीफ की थी।

# एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ विरेन मर्चेंट की बेटी हैं राधिका मर्चेंट
राधिक मर्चेंट एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ विरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी हैं।  राधिका के पिता विरेन की भी देश के समृद्ध शख्सियतों में गिनती होती है। राधिका ने अपनी स्कूलिंग मुंबई में की है। इसके बाद वे स्टडी के लिए न्यूयॉर्क गईं थीं। वहां उन्होंने पॉलिटिक्स और इकॉनोमिक्स की पढ़ाई की। ग्रैजुएशन पूरी करने के बाद 2017 में उन्होंने इसप्रावा में एक सेल्स एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम किया। उन्हें रीडिंग, ट्रैकिंग और स्वीमिंग का शौक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed