{"_id":"5e7a03d58ebc3e6fbf4c99f8","slug":"an-fir-has-register-against-coca-cola-unit-in-madhya-pradesh-for-violating-lock-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: बंदी के दौरान खुली थी Coca Cola की फैक्ट्री, प्रशासन ने दर्ज किया FIR","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
लापरवाही: बंदी के दौरान खुली थी Coca Cola की फैक्ट्री, प्रशासन ने दर्ज किया FIR
Tue, 24 Mar 2020 06:27 PM IST
श्रीधर मिश्रा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Tue, 24 Mar 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
इस समय पूरी दुनिया कोरोनावायरस का प्रकोप झेल रही है। अब तक इस महामारी से 17,150 लोगों की जानें जा चुकी हैं। वहीं, 392,508 लोग इससे प्रभावित हो चुके हैं। भारत में भी अब कोरोनावायरस अपने पैर पसार चुका है। ऐसे में सरकार ने देश के कई बड़े शहरों और जिलों को पूरी तरह से बंद कर दिया है। ऐसे में कोरोनावायरस का संक्रमण और न फैले इसके लिए स्कूल, कॉलेज, मॉल से लेकर कारखानों तक को बंद कर दिया गया है। हालांकि, कुछ मामले ऐसे भी सामने आ रहे हैं, जहां इस बंदी को ताक पर रख कर लोग नियमों की धज्जी उड़ा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल प्रदेश में सामने आया है, जहां बंदी के बावजूद भी कोका-कोला (Coca Cola) के प्लांट में काम हो रहा था।
विज्ञापन
दरअसल हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए प्रशासन की तरफ से बंद का आदेश दिया गया है। हालांकि, इसके बावजूद कोका कोला के एक प्लांट खुला था, जिसको लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस पूरे मामले पर अधिकारियों की तरफ से बताया गया है कि जरूरी सामनों के प्रोडक्शन वाली इकाइयों के अलावा सभी इकाइयां लॉकडाउन के दौरान बंद रहेंगी।
विज्ञापन
बद्दी के पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने बताया कि नालागढ़ में कृष फ्लैक्सीपैक्स की तरफ से संचालित कोका कोला फैक्ट्री को अचानक से किए गए निरीक्षण के दौरान खुला पाया गया। उन्होंने बताया कि नालागढ़ पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 188 (सार्वजनिक सेवक के विधिवत आदेश की अवज्ञा) के तहत कारखाने और उसके मालिकों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि, इस पूरे मामले पर अब तक कंपनी की तरफ से कोई भी आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कोरोनावायरस को खतरा इस कदर फैल चुका है कि सरकार लगातार लोगों के घरों में रहने की अपील कर रही है।
विज्ञापन